फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   ग्रामीण बैंकों की 450 ब्रांचों में आज हड़ताल

ग्रामीण बैंकों की 450 ब्रांचों में आज हड़ताल

Thu, 29 Jun 2017 11:55 PM IST
Updated Thu, 29 Jun 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
ग्रामीण बैंकों की 450 ब्रांचों में आज हड़ताल
बांदा। आल इंडिया रीजनल रूरल बैंक इंप्लाइज एसोसिएशन (अरेबिया) के आह्वान पर शुक्रवार (30 जून) को राष्ट्रव्यापी हड़ताल के तहत बांदा रीजन में शामिल 11 जिलों की 450 ब्रांचों के अधिकारी व कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे। मुख्य मांगें छह बताई गई हैं। उधर, बैंक महाप्रबंधक ने दावा किया है कि हड़ताल के मद्देनजर जरूरी व्यवस्थाएं कर दी गई हैं। कोई असर नहीं पडे़गा। रीजन की लगभग 70 फीसदी ब्रांचों में ताला पड़ने के आसार हैं।
विज्ञापन


आफीसर्स एसोसिएशन अध्यक्ष सत्येंद्र सिंह व मंत्री उमाकांत अवस्थी तथा इंप्लाइज एसोसिएशन अध्यक्ष धीरेंद्र सिंह पाल व मंत्री महेंद्र सिंह पटेल द्वारा संयुक्त हस्ताक्षरों से जारी प्रेस विज्ञप्ति में मांगों का उल्लेख किया गया है।
विज्ञापन


इनमें प्रवर्तक बैंकों की तरह ग्रामीण बैंकोें में भी पेंशन, प्रादेशिक स्तर पर एनआरबीआई की स्थापना, जेसीसी फोरम में सदस्य संख्या के अनुपात में अरेबिया को प्रतिनिधित्व, अस्थाई संदेशवाहकों का नियमितीकरण और सफाई कर्मियों को न्यूनतम मजदूरी, नोटबंदी के दौरान प्रवर्तक बैंकों में दी गई क्षतिपूर्ति राशि समान रूप से आरआरबी को भी दिए जाने और नई भर्ती व पदोन्नति में फास्ट ट्रैक में समय अवधि कम किए जाने की मांगें शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हड़ताल में इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक के बांदा रीजन में शामिल 11 जिलों की 650 शाखाओं में लगभग 450 शाखाओं के प्रबंधक हड़ताल पर रहने का दावा किया गया है। आफीसर्स एसोसिएशन के उमाकांत के मुताबिक लगभग 70 फीसदी ब्रांचें बंद रहेंगी। उधर, इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक महाप्रबंधक आरके सिंह सेंगर ने बताया कि हड़ताल से निपटने के लिए जरूरी निर्देश जारी कर दिए गए हैं। कामकाज प्रभावित नहीं होगा।

-6 सूत्री मांगों को लेकर देशव्यापी आंदोलन
-ग्रामीण बैंक आफीसर्स व कर्मचारी एकजुट
-महाप्रबंधक बोले- प्रभावित नहीं होगी व्यवस्था
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed