फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   70 percent board board centers don't have internet

मंडल के 70 फीसदी बोर्ड परीक्षा केंद्रों पर नहीं इंटरनेट

Wed, 15 Jan 2020 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jan 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
70 percent board board centers don't have internet
70 percent board board centers don't have internet - फोटो : BANDA
बांदा। यूपी बोर्ड के परीक्षा केंद्रों को इंटरनेट से जोड़ने में बीएसएनएल का नेटवर्क रोड़ा बना है। चित्रकूटधाम मंडल में ग्रामीण क्षेत्रों के ज्यादातर टावर खराब होने से गांवों के परीक्षा केंद्र इंटरनेट सेवा से नहीं जुड़ पा रहे चित्रकूटधाम मंडल के 136 परीक्षा केंद्रों में अब तक महज 70 में ही इंटरनेट सुविधा उपलब्ध हो सकी है।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड परीक्षा अगले माह से शुरू हो रही है। चित्रकूटधाम मंडल के चारों जिलों में 1.22 लाख परीक्षार्थी पंजीकृत है। इनके लिए 136 विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। शासन ने परीक्षा केंद्रों में पानी, बिजली, फर्नीचर सुविधा समेत सीसीटीवी कैमरा, वायस रिकॉर्डर व इंटरनेट की व्यवस्था के निर्देश दिए हैं, ताकि परीक्षाओं की निगरानी ऑनलाइन की जा सके। लेकिन चित्रकूटधाम मंडल में तमाम विद्यालय अभी इन सुविधाओं से लैस नहीं हो सके हैं।
विज्ञापन

सबसे बड़ी समस्या इन विद्यालयों को इंटरनेट सेवा से जोड़ने में आ रही है। 70 फीसदी गांवों के विद्यालयों के आसपास बीएसएनएल टावर नहीं हैं, या फिर खराब पड़े हैं। बांदा में 40, हमीरपुर में 20 और चित्रकूट में 36 विद्यालयों में इंटरनेट सेवा शुरू नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंडल के इंटरनेट सुविधा से वंचित विद्यालय
जिला परीक्षार्थी कुल केंद्र इंटरनेट विहीन केंद्र
बांदा 44736 60 20
हमीरपुर 31367 40 22
महोबा 22183 30 10
चित्रकूट 24135 36 --
योग 1,22,421 166 52
टावर दुरुस्त करने के लिए बीएसएनएल अधिकारियों को कई बार कहा गया है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। ऐसे में राउटर और ब्रॉडबैंड नहीं लग पा रहे हैं। इसकी जानकारी प्रदेश के शिक्षा निदेशक (माध्यमिक) को भेज दी गई है।-मनोज कुमार, संयुक्त सहायक शिक्षा निदेशक, चित्रकूट धाम मंडल, बांदा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed