{"_id":"5184d4de115f5354315781c756c4c975","slug":"6870-candidates-sitting-in-bundelkhand-respect-talent-examination-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘बुंदेलखंड प्रतिभा सम्मान’ परीक्षा में 6870 परीक्षार्थी बैठे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘बुंदेलखंड प्रतिभा सम्मान’ परीक्षा में 6870 परीक्षार्थी बैठे
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Sun, 04 Jan 2015 11:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंजीनियरिंग कॉलेज केसीएनआईटी की ‘बुंदेलखंड प्रतिभा सम्मान’ परीक्षा में 83 फीसदी परीक्षार्थियों ने भाग लिया। यूपी, एमपी के कई जनपदों के 18 केंद्रों में हुई परीक्षा में 6870 छात्र-छात्राएं शामिल हुए। मेजबान केसीएनआईटी भी परीक्षा केंद्र रहा। 1467 आवेदक परीक्षा में शामिल नहीं हो सके।
विज्ञापन
12वीं कक्षा के गणित वर्ग के अध्ययनरत विद्यार्थियों की यह परीक्षा केसीएनआईटी सहित बांदा, हमीरपुर, कर्वी, महोबा, झांसी, उरई, मऊरानीपु, ललितपुर, फतेहपुर और बिंदकी व मध्य प्रदेश के छतरपुर, पन्ना और अजयगढ़ के कें केंद्रों में हुई।
विज्ञापन
केसीएनआईटी के ट्रेनिंग और प्लेसमेंट आफीसर श्यामजी निगम ने बताया कि बोर्ड के प्रैक्टिकल भी रविवार को होने से कई आवेदक इस परीक्षा में शामिल नहीं हो पाए। ठंड के बावजूद 6870 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल हुए। परीक्षा में भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, गणित और सामान्य ज्ञान के कुल 120 प्रश्न पूछे गए।
विज्ञापन
श्री निगम ने बताया कि 20 जनवरी तक परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया जाएगा। प्राप्तांकों के आधार पर हर स्कूल और जनपद से से दो-दो सर्वश्रेष्ठ विद्यार्थियों का चयन करके टीम बनाई जाएगी। अंतिम चरण में मेगा फाइनल केसीएनआईटी में होगा। इसमें क्विज प्रतियोगिता के माध्यम से किसी एक जनपद की टीम विजेता बनकर ‘बुंदेलखंड प्रतिभा सम्मान-शिक्षा’ हासिल करेगी।