{"_id":"5cc737e7bdec22070a1a81b8","slug":"64-percent-votes-polled-in-46-percent","type":"story","status":"publish","title_hn":"46 डिग्री पारे में 64 फीसदी पड़े मत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
46 डिग्री पारे में 64 फीसदी पड़े मत
Mon, 29 Apr 2019 11:14 PM IST
प्रशांत कुमार
banda
banda
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Mon, 29 Apr 2019 11:14 PM IST
विज्ञापन
मतदान के बाद ईवीएम मशीनें जमा करते मतदान कर्मी।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
तिंदवारी विधानसभा क्षेत्र में 64.03 फीसदी मतदान के साथ ईवीएम में नेताजी का ‘लक’ लॉक हो गया। सोमवार को सुबह मतदान की शुरुआत 30 डिग्री पारे के साथ हुई। शुरुआती दौर में लगभग हर बूथ में मतदाताओं की लंबी कतार लग गई। जैसे-जैसे पारा बढ़ा, वैसे-वैसे मतदान घटा।
दोपहर बाद 46 डिग्री पारा पार होते ही बूथों पर सन्नाटा छाने लगा। हालांकि अंतिम समय में शाम को एक बार फिर मतदाताओं में जोश जागा और फिर सूर्यास्त तक ईवीएम के बटन दबते रहे। हमीरपुर-महोबा-तिंदवारी सीट पर 14 प्रत्याशी हैं।
अपर पुलिस महानिदेशक इलाहाबाद जोन एसएन साबत, डीएम हीरा लाल, एसपी गणेश प्रसाद साहा, अपर एसपी एलीके पाल और चुनाव प्रेक्षक ने दिनभर बूथों का निरीक्षण किया। देर शाम ईवीएम सील बंद करके यहां मुख्यालय स्थित मंडी परिषद लाई गईं। देर रात तक इन्हें स्ट्रांग रूम में जमा करने का सिलसिला जारी था।