फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   बुंदेलखंड में 141 छात्र-छात्राएं बोर्ड परीक्षा के हीरो

बुंदेलखंड में 141 छात्र-छात्राएं बोर्ड परीक्षा के हीरो

Sun, 28 Apr 2019 11:31 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 28 Apr 2019 11:31 PM IST
विज्ञापन
बुंदेलखंड में 141 छात्र-छात्राएं बोर्ड परीक्षा के हीरो

विज्ञापन
बांदा। संसाधनों की कमी और पिछड़ेपन का दंश झेल रहे बुंदेलखंड के मेधावियों ने माध्यमिक शिक्षा परिषद परीक्षा में शानदार प्रदर्शन किया। 141 छात्र-छात्राओं ने 80 फीसदी से अधिक अंक हासिल करके टॉप-10 सूची में नाम दर्ज कराया है। इनमें 78 छात्र-छात्राएं इंटर के और 63 हाईस्कूल हैं।
बांदा (हाईस्कूल) : अपूर्वा वैश्य (96.17 प्रतिशत) जनपद में पहला और प्रदेश की मेरिट में चौथा स्थान। श्रद्धा त्रिपाठी (92.67), जगदीश कुमार पाल (91.17), विभा मिश्रा (91), आदित्य गुप्ता (90.83), प्रियांशु व प्रांजलि पटेल (90.33), रिया देवी (89.83), प्रभात यादव (89.67), सुनील कुमार, अभय सिंह व सौम्या सिंह (89.50), शिवम द्विवेदी (89.17)।
विज्ञापन

इंटरमीडिएट : अभिषेक सिंह व संजना सिंह (85 प्रतिशत), सत्यम सिंह गौर व प्रथम गुप्ता (84.20), सत्यजीत (84), अमित, मुस्कान गुप्ता, संस्कृति दीक्षित व माधवी त्रिपाठी (83.80), दीपक कुमार व प्रदीप कुमार (83.40), अंकित कुमार, सपना भारती, साक्षी त्रिपाठी व शगुन (83), कृपा शंकर व प्रिया साहू (82.80), उत्कर्ष साहू, पंकज कुमार यादव, दुर्गेश कुमार, विश्वनाथ, शिखा तिवारी, सुनिधि कसौंधन व शुभांगी पांडेय (82.60), प्रताप नारायण (82.40), राजू विश्वकर्मा (82.20)।
विज्ञापन
विज्ञापन


चित्रकूट (हाईस्कूल) : निकिता देवी (93), संदीप कुमार पाल व संस्कृति पटेल (92.67), अलोंकृति कुमार (92.33), सपना देवी (91.83), मोहित सिंह (91.33), अनुराग पांडेय (90.67), अभिषेक सिंह, रोहित केशरवानी व अंकित सिंह (90.17), सौम्या (89.67), प्राची सिंह, श्वेता सिंह व मनीष पटेल (89.33)।

इंटरमीडिएट : अंकुर सिंह (88.80), आलोक द्विवेदी (88), पवन कुमार सिंह (87.20), कंचन सिंह (87), रवि सिंह (86.60), राधिका सिंह (85.80), पंकज अग्रहरि (85.40), अमित सिंह, सलोनी त्रिपाठी व शिखा मिश्रा (84.60), पुष्पेंद्र सिंह, अभयराज सिंह व अवंतिका सिंह (84.40), रीना सिंह (84.20)।

महोबा (हाईस्कूल) : रमन राठौर व श्रेयम पंसारी (91.33), आदर्श प्रताप सिंह (91.17), आशीष कुमार (90.33), जागृति मिश्रा व अनुराग राजपूत (90), राजकुमार, अंकिता कुशवाहा व हर्षित (89.33), आशीष कुमार (89.67), दीपक कुमार (89.50), सचिन तिवारी (89.33), अंजलि चौरसिया व ऋषभ खरे (88.83), आयुष पाठक (88.50)।

इंटरमीडिएट : सुधांशु तिवारी (89.60), अमन प्रकाश निगम (87), सत्यम कुमार गुप्ता (86.40), संस्कृति चौरसिया (85.20), सुषमा गुप्ता (84.40), अविनाश चतुर्वेदी व मनीराज चतुर्वेदी (84), वीर सिंह व प्रेमचंद्र (83.40), साक्षी राठौर (83.20) पारस अग्रवाल (82.80), कविता (82.60)।
हमीरपुर (हाईस्कूल) : अंशिका द्विवेदी (93.17), धीरज (92.83), शिखा गुप्ता (92.67), शिवम गुप्ता (92.50), प्रदीप कुमार (92), हर्षिता साहू (91.83), अंशिका पटेल (91.17), प्रियंका देवी (91), ऋषभ अवस्थी (90.83), रीतेंद्र कुमार (90.67)।

इंटरमीडिएट : नाजिया इस्माइल (85.80), अतुल कुमार पाल (85.70), अजय कुमार (85.50), स्नेहा गुप्ता (85.40), बृजेंद्र (85.30), राजीव कुमार व अनिल कुमार (85), दिलीप कुमार व अपूर्व सिंह (84.80), अंकित व आकांक्षा (84.60), पूजा व अलविया इरशाद (84.40), ज्योति (84.30)।
जालौन (हाईस्कूल) : रूपा शुक्ला (91.83), रिया तिवारी (91.17), अनुराधा (91), जान्हवी पोरवाल (90.83), अंजलि सेंगर (90.33), अखिल मिश्रा (8ञ9.83), आयुषी निरंजन (89.67), निकेता (89.50), आस्था वर्मा (89.33), शिवशंकर व आर्यन गुप्ता (89.17)।

इंटरमीडिएट : सौरभ पतसौरिया (90.20), ज्योति श्रीवास्तव (87.60), संचिका अग्रवाल (87.40), मुस्कान (87), राहुल सिंह (86.80), अनामिका गौतम (86.60), आस्था चतुर्वेदी (86.20), मनसी श्रीवास्तव व निकेता देवी (85.80), नैना गुप्ता (85.60), प्रदीप कुमार व तान्या कुमारी (85)।
--

बुंदेलखंड में जनपदवार टॉप-10
--------
जनपद हाईस्कूल इंटरमीडिएट
----- ------- ---------
बांदा 13 26
चित्रकूट 14 14
महोबा 15 12
हमीरपुर 10 14
जालौन 11 12
-------------------------
योग 63 78
-------------------------
----


पिता के एक्सीडेंट ने कर दिया था विचलित
बांदा। बोर्ड परीक्षा में प्रदेश में चौथा और जनपद में अव्वल मुकाम हासिल करने वाली अपूर्वा को परीक्षा के दौरान कुछ मार्मिक, साहसिक और संघर्षपूर्ण परिस्थितियों का भी सामना करना पड़ा। अपूर्वा बताती है कि परीक्षा के दिनों में उसके पिता बाइक पर जाते समय सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। सिर में कई टांके लगे। अस्पताल में भर्ती रहे। ऐसे में उनकी देखरेख का काम बढ़ गया। घर का माहौल कुछ बदला रहा। उसकी पढ़ाई पर भी असर पड़ा। उसे ऐसा लगा कि अब उसकी मेहनत में पानी फिर जाएगा। लेकिन कुछ ही दिन में स्थिति सामान्य हो गई। पिता की देखरेख के साथ उसने पढ़ाई की और परीक्षा भी दी। ईश्वर ने उसकी इस मेहनत का यह परिणाम दिया है। पिछली कक्षा 9वीं में उसके 98 फीसदी अंक थे। माता-पिता ने एक सुर से कहा- खुशी मिली इतनी कि मन में न समाए। ब्यूरो

---
मुख्यमंत्री ने दी बधाई
बांदा। माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल व इंटर परीक्षा में मेधावी छात्र-छात्राओं को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। अपने बधाई संदेश में मुख्यमंत्री ने बांदा की छात्रा अपूर्वा वैश्य का भी जिक्र किया है। ब्यूरो


बुंदेलखंड में 141 छात्र-छात्राएं बोर्ड परीक्षा के हीरो
टॉप-10 में बनाया स्थान, 96 फीसदी तक पाए अंक
इंटर में 78 और हाईस्कूल में 63 परीक्षार्थी मेधावी
पिछड़े बुंदेलखंड में मेधावियों को शानदार प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed