फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   जीपीएफ में कमीशन मांगने पर अपर निदेशक की जांच शुरू

जीपीएफ में कमीशन मांगने पर अपर निदेशक की जांच शुरू

Wed, 14 Mar 2018 11:33 PM IST
Updated Wed, 14 Mar 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
जीपीएफ में कमीशन मांगने पर अपर निदेशक की जांच शुरू
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बांदा। चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के चित्रकूट धाम मंडल के अपर निदेशक (एडी) द्वारा जीपीएफ भुगतान के नाम पर कमीशन मांगने के आरोप की जांच शुरू हो गई है। यह शिकायत अपर मुख्य चिकित्साधिकारी ने की थी। शासन की ओर से मंडलायुक्त से तीन दिन में जांच आख्या उपलब्ध कराने के निर्देश दिया गया है।


बांदा के अपर मुख्य चिकित्साधिकारी (एसीएमओ) डा. अनिल सिंह ब्रेन हैमरेज होने के बाद लीलावती हास्पिटल मुंबई में भर्ती हैं।उन्होंने जनवरी में जीपीएफ भुगतान का आवेदन किया था। इसी बीच उन्होंने शासन में शिकायत भेजी। इसमें आरोप लगाया कि जीपीएफ भुगतान की स्वीकृति के लिए अपर निदेशक डा. ओंकारनाथ चार फीसदी कमीशन मांग रहे हैं। शासन में यह शिकायती पत्र पहुंचा तो हड़कंप मच गया। उत्तर प्रदेश शासन के विशेष सचिव डॉ. नीरज शुक्ला ने मंडलायुक्त को खुद मौके पर जाकर जांच करने को कहा है। साथ ही 17 मार्च तक जांच आख्ता मांगी है। इसके अलावा विभागीय जांच भी शुरू हो गई। 19 मार्च को विभाग के निदेशक यहां आकर अपर निदेशक के बयान लेंगे।
विज्ञापन


उधर, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. संतोष कुमार ने बताया कि तीन दिन पूर्व एसीएमओ डॉ. अनिल सिंह का जीपीएफ भुगतान स्वीकृत कर दिया गया है। इस संबंध में अपर निदेशक डॉ. ओंकारनाथ का कहना है कि 21.50 लाख रुपये जीपीएफ भुगतान कर दिया गया है। आवेदन में नोटरी और प्रार्थना पत्र में अलग-अलग हस्ताक्षर होने से भुगतान रुका था। बताया कि कमिश्नर के समक्ष बयान दर्ज हो चुके हैं। संबंधित पत्रावलियां भी उन्हें उपलब्ध करा दीं हैं। 19 मार्च को जांच के लिए आ रहे निदेशक को भी पत्रावलियां सौंपेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



-अपर सीएमओ ने शासन को की थी शिकायत
-मंडलायुक्त से तीन दिन में मांगी जांच रिपोर्ट
-19 को निदेशक भी आकर करेंगे जांच
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed