{"_id":"596d001f4f1c1b60248b479e","slug":"61500315679-banda-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शौचालय से संतृप्त गांवों के लोग भी सड़कों पर कर रहे शौच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शौचालय से संतृप्त गांवों के लोग भी सड़कों पर कर रहे शौच
Updated Mon, 17 Jul 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। चित्रकूटधाम मंडल में उन गांवों के लोग भी सड़क किनारे खुले में शौच कर रहे हैं, जो गांव कई साल पहले निर्मल भारत अभियान/स्वच्छ भारत मिशन के तहत संतृप्त घोषित किए जा चुके हैं। शौचालय निर्माण के लिए ग्रामीणों को सरकारी धनराशि भी दी जा चुकी है। सड़कों के किनारे शौच करते हुए इन्हें चित्रकूटधाम मंडल के पंचायतीराज विभाग के उप निदेशक ने खुद देखा है। उन्होंने अधीनस्थों को पत्र जारी कर अत्यंत शर्मनाक बताते हुए लापरवाही बरतने वाले सचिव के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
उप निदेशक दिनेश सिंह ने सोमवार को चित्रकूटधाम मंडल के सभी एडीओ (पंचायत), जिला पंचायतराज अधिकारी आदि को पत्र भेजा। इसमें कहा कि चित्रकूटधाम मंडल के जिलों में कई मुख्य मार्गों के किनारे शाम सात बजे और सुबह छह बजे भ्रमण के दौरान लोग शौच करते पाए गए।
इनमें ऐसे गांव भी शामिल हैं, जो शत-प्रतिशत शौचालय निर्माण से संतृप्त घोषित हैं। वहां के ग्रामीणों को व्यक्तिगत स्वच्छ शौचालय निर्माण के लिए प्रोत्साहन राशि दी जा चुकी है। उप निदेशक ने पंचायत विभाग के अधिकारियों से कहा है कि पूर्व में चयनित समस्त समग्र ग्रामों के सचिव और प्रधानों के साथ बैठक और गोष्ठियां कर घर-घर जाकर संपर्क करें।
विज्ञापन
समुदाय आधारित संपूर्ण स्वच्छता के तहत चलाई जा रही विभिन्न विधियों से लोगों को प्रेरित कर शौचालयों का अनिवार्य रूप से इस्तेमाल करना सुनिश्चित कराएं। 31 जुलाई तक सभी गांवों को खुले में शौच मुक्त कर इसका प्रस्ताव खुली बैठकों में पारित कराकर जिला पंचायत राज अधिकारियों को उपलब्ध कराएं। उन्होंने कहा कि जिला कंसल्टेंट व विकास खंड स्तर पर तैनात खंड प्रेरक प्रभावी भूमिका निभाएंगे।
सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) पर्यवेक्षण करेंगे। जिलों के जिला पंचायत राज अधिकारी नेतृत्व कर निर्धारित तिथि तक यह कार्रवाई पूरी कराना सुनिश्चित करें। लापरवाही या ढिलाई बरतने वाले ग्राम पंचायत सचिवों के विरुद्ध जिला पंचायत राज अधिकारी अनुशासनात्मक कार्रवाई करें।
ग्राम प्रधानों के विरुद्ध उत्तर प्रदेश पंचायत राज अधिनियम की धारा-95 (एक)(छ) के तहत डीएम के माध्यम से कार्रवाई कराएं। जिला कंसल्टेंट और खंड प्रेरकों को चेतावनी दी कि लापरवाही बरतने पर सेवा समाप्त कर दी जाएगी। सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) के विरुद्ध भी कार्रवाई होगी। जिला पंचायत राज अधिकारी के विरुद्ध शासन को लिखा जाएगा।
-उपनिदेशक ने भ्रमण के दौरान खुद देखा हाल
-शौचालय का पैसा लेने के बाद भी सड़कों पर शौच शर्मनाक
-उप निदेशक ने मंडल के पंचायत अधिकारियों को दी चेतावनी
अमर उजाला ब्यूरो