{"_id":"73dfa8031b6eb408a0a0c2a57663b1d5","slug":"600-candidates-will-today-atul-maheshwari-scholarship-exam-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"600 परीक्षार्थी आज देंगे अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
600 परीक्षार्थी आज देंगे अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Sat, 21 Nov 2015 11:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा आयोजित अतुल
विज्ञापन
माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा के लिए चित्रकूटधाम मंडल के परीक्षार्थी
रविवार (22 नवंबर) को बांदा स्थित पंडित जेएन डिग्री कालेज में परीक्षा
देंगे। महाविद्यालय में परीक्षा की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। चारों
जनपदों के 600 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं।
जेएन कालेज में परीक्षार्थियों को सुबह 9:30 बजे प्रवेश पत्र के आधार पर दाखिला मिलेगा। परीक्षा ठीक 10 बजे शुरू हो जाएगी।
परीक्षा केंद्र अध्यक्ष प्राचार्य डा. एनएल शुक्ल ने बताया कि 9 और 10 कक्षा के 243 और कक्षा 11 व 12 के 359 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं।
दोनों श्रेणी की कक्षाओं के लिए चार-चार सेट में प्रश्न पत्र होंगे। परीक्षा का समय प्रात: 10 से 11:30 तक (90 मिनट) निर्धारित किया गया है।
सहायक केंद्र अध्यक्ष के रूप में महाविद्यालय के प्रवक्ता डा. केएस कुशवाहा, डा. आदेश गुप्ता और डा. प्रत्युश मिश्रा नियुक्त किए गए हैं।
केंद्र अध्यक्ष ने बताया कि परीक्षार्थियों को प्रवेश महाविद्यालय के मुख्य गेट के बगल में स्थित गेट नंबर-दो से मिलेगा। गेट पर प्रवेश पत्र दिखाना होगा।
यहां सघन तलाशी होगी। मोबाइल फोन, कलकुलेटर ले जाने पर प्रतिबंध रहेगा। परीक्षार्थी को सिर्फ नीला और काला बाल प्वाइंट पेन, फोटोयुक्त आईडी और प्रवेश पत्र ही लाने की अनुमति होगी।
उन्होंने बताया कि 13 कक्षों में परीक्षा होगी। इसके लिए 35 कक्ष निरीक्षक नियुक्त किए गए हैं। ओएमआर शीट 10 मिनट पहले मिलेगी। परीक्षार्थियों को रोल नंबर और कक्षा अनुसार कक्ष आवंटित किए गए हैं।