{"_id":"67a64e8b34ea9e4ce904f01b","slug":"59-cattle-recovered-from-three-vehicles-seven-youths-arrested-banda-news-c-212-1-bnd1006-121853-2025-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: घर में घुसकर तोड़े ताले, डेढ़ लाख रुपये और जेवर चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: घर में घुसकर तोड़े ताले, डेढ़ लाख रुपये और जेवर चोरी
विज्ञापन
कमासिन। बंथरी गांव में चोरों ने एक मकान के सभी दरवाजों के ताले तोड़ दिए।
डेढ़ लाख रुपये और जेवरात चोरी कर लिए। चोरी की घटना अंजाम देने के दौरान सभी दरवाजों को साड़ी से बांध दिया गया था। घर से 500 मीटर दूर खेतों पर टूटे हुए बक्से पड़े मिले। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की।
गुरुवार की रात को चोरों ने बंथरी गांव निवासी लक्ष्मी विलास के मकान में ताला तोड़कर घुस गए। कमरों का ताला तोड़कर वहां रखे बक्से और अन्य सामान उठा लिया। चोरों ने घटना अंजाम देने के दौरान सभी दरवाजों को साड़ियों से बांध दिया था।
घर से 500 मीटर दूर मसूर के खेत में चोरों ने बक्सों में रखे लक्ष्मी विलास के एक लाख 15 हजार और उमाकांत के 36 हजार नगद व सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर लिए। बक्सों को खेत में ही फेंककर चोर भाग निकले। लक्ष्मी विलास के मुताबिक रात दो बजे वह लघुशंका के लिए निकले तो देखा कि कमरों में सामान बिखरा पड़ा हुआ था और कुछ दरवाजों पर साड़ी बंधी हुई थी। घर से चार बक्से गायब थे।
विज्ञापन
शुक्रवार की सुबह सूचना पाकर मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी अजीत प्रताप सिंह ने मौका मुआयना किया। घर से कुछ दूरी पर खेत में चार बक्से और सीढ़ी पड़ी मिली।
थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।