फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   57 samples tested negative after two days

दो दिन बाद आई 57 नमूनों की जांच निगेटिव

Sun, 24 May 2020 10:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 24 May 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
57 samples tested negative after two days
बांदा। प्रवासी मजदूरों के लगातार आने के बावजूद बांदा के लिए रविवार राहतभरा रहा। 22 और 23 मई को भेजे गए कुल 57 नमूनों की जांच निगेटिव आई। इनमें अधिकांश प्रवासी मजदूर और पॉजिटिव मरीजों के संपर्क में आने वाले थे। उधर, मेडिकल कालेज में भर्ती पॉजिटिव मरीजों में चित्रकूट के सात मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव आने पर उन्हें छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन

शहर मुख्यालय से करीब 40 किलोमीटर दूर नरैनी सीएचसी से सैंपल भेजने की व्यवस्था है। यहां से 22 मई को 41 और 23 मई को 21 नमूने जांच के लिए झांसी लैब भेजे गए थे। रविवार को शाम इन सभी निगेटिव रिपोर्ट आई। मंडलायुक्त गौरव दयाल ने इसकी पुष्टि की।
विज्ञापन

उन्होंने यह भी बताया कि चित्रकूट जनपद के सात पॉजिटिव मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव आने पर उन्हें मेडिकल कालेज से डिस्चार्ज कर दिया गया। उधर, मेडिकल कालेज प्रधानाचार्य डा.मुकेश यादव ने बताया कि मौजूदा में 8 सक्रिय मरीज हैं। इनमें चित्रकूट के 4, हमीरपुर के 2 और महोबा व बांदा के 1-1 मरीज शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डायलिसिस को आने वालों की होगी कोरोना जांच
बांदा। डायलिसिस के लिए आने वाले मरीजों की अब कोरोना जांच होगी। एल-वन कोविड हॉस्पिटल सीएचसी के चिकित्साधीक्षक डा.बीएस राजपूत ने बताया कि बिना संक्रमण जांच के डायलिसिस नहीं होगी।
उन्होंने यह भी बताया कि शनिवार को 20 डायलिसिस मरीजों को नरैनी सैंपल के लिए भेजने की सूचना थी। लेकिन मात्र 9 आए। अन्य 11 मरीज नहीं आए। डा.राजपूत ने बताया कि महानगरों से ट्रेनों में आ रहे प्रवासी मजदूरों का पूल टेस्ट होगा। प्रत्येक बोगी से एक या दो संदिग्ध चिन्हित कर उनका नमूना भेजा जाएगा। रिपोर्ट आने तक उन्हें सीएचसी अथवा कृषि विश्वविद्यालय क्वारंटीन सेंटर में रखा जाएगा।
ढाई सैकड़ा प्रवासी मजदूर अस्पताल आए
बांदा। जिला अस्पताल स्वास्थ्य परीक्षण के लिए प्रवासी मजदूरों के आने का सिलसिला थम नहीं रहा। रविवार को सुबह से दोपहर तक लगभग ढाई सैकड़ा मजदूरों ने अपनी जांच कराई।

कुछ का शारीरिक तापमान बढ़ा पाया। लेकिन वे नरैनी सीएचसी नहीं गए। उन्हें होम क्वारंटीन में भेज दिया गया। हालांकि जिला अस्पताल में प्रवासी मजदूरों की थर्मल स्क्रीनिंग और उनके स्वास्थ्य परीक्षण का जिम्मा प्रशिक्षित स्टाफ की बजाए संविदा कर्मी संभाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed