फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   55 percent votes were cast in the by-election of Mardanaka

Banda News: मर्दनाका के उपचुनाव में 55 फीसदी पड़े वोट

Tue, 09 Jul 2024 01:14 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jul 2024 01:14 AM IST
विज्ञापन
55 percent votes were cast in the by-election of Mardanaka
बांदा। नगर पालिका बांदा में वार्ड-11 मर्दननाका में सभासद के निधन के बाद सोमवार को उप चुनाव कड़ी सुरक्षा के बीच कराए गए। राजीव गांधी डीएवी महाविद्यालय में शाम पांच बजे तक 55.48 प्रतिशत वोट पड़े। मतदान के बाद कड़ी सुरक्षा के बीच मतपेटियां नगर पालिका में डबल लॉक में रखवाई गईं। दस को सुबह से मतगणना होगी।
विज्ञापन




मर्दननाका वार्ड-11 में सभासद पद के लिए हुए उप चुनाव में राजीव गांधी डीएवी महाविद्यालय में मतदान कराए गए। चार मतदान बूथों में पीठासीन अधिकारियों की अगुवाई में चार पोलिंग पार्टियों ने मतदान कराया। सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान हुआ। वार्ड में कुल 3634 मतदात हैं। इनमें 1918 पुरुष और 1716 महिला मतदाता शामिल हैं।
विज्ञापन

सोमवार को कुल 2016 मतदाताओं ने वोट डाले। इनमें 1109 महिलाएं और 907 पुरुष शामिल रहे। पांच बजे तक कुल 55.48 प्रतिशत मतदान हुआ। मतदाताओं ने मैदान में उतरे चार प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला मतपेटियों में कैद कर दिया। अपर जिलाधिकारी न्यायिक अमिताभ यादव सहित अन्य अधिकारियों की उपस्थिति में मतपेटियां शील कर नगर पालिका बांदा के डबललाॅक में रखवाई गई हैं। मतपेटियों की सुरक्षा में चार पुलिस कर्मियों को लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed