{"_id":"600c67ac8ebc3e32f057f335","slug":"53-pamphlets-filed-in-advocates-union-election-banda-news-knp6077776104","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिवक्ता संघ चुनाव में 53 पर्चे दाखिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिवक्ता संघ चुनाव में 53 पर्चे दाखिल
विज्ञापन
बांदा। अधिवक्ताओं के प्रतिष्ठापूर्ण जिला अधिवक्ता संघ चुनाव 2021-22 का आगाज नामांकन पत्र दाखिल करने के साथ हुआ। शनिवार को नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया पूरी कर ली गई। कुल 53 अधिवक्ताओं ने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं।
इनमें कई पदों पर 36 और वरिष्ठ कार्यकारिणी में 10 व कनिष्ठ कार्यकारिणी में 7 के नामांकन शामिल हैं। सर्वाधिक प्रतिष्ठा पूर्ण अध्यक्ष पद पर पांच और महासचिव पद के लिए छह वकीलों ने नामांकन कराया। महासचिव पद के लिए एक महिला अधिवक्ता ने भी दावेदारी पेश की है।
जिला अधिवक्ता संघ कार्यालय सभागार में शनिवार को सुबह 10 से शाम 4 बजे तक नामांकन पत्र दाखिल करने की गहमागहमी रही। प्रमुख पदों के लिए पर्चे दाखिल करने वाले अधिवक्ताओं के साथ उनके समर्थक भी थे।
विज्ञापन
एल्डर्स कमेटी ने नामांकन पत्र लेने के बाद उनकी जांच पड़ताल की। कमेटी अध्यक्ष मनमोहन सिंह सहित सदस्य रामदयाल, हरीभजन गुप्त, लखन स्वरूप पांडेय और राकेश सिन्हा ने नामांकन पत्र प्राप्त किए। शाम चार बजे के बाद नामांकन पत्रों की जांच की गई।