फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   रामवनगमन का मंचन

रामवनगमन का मंचन

Fri, 19 Jan 2018 11:08 PM IST
Updated Fri, 19 Jan 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
रामवनगमन का मंचन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बांदा। पिपरगवां गांव में चल रही रामलीला में शुक्रवार को कैकेई-मंथरा, कैकेई-दशरथ संवाद, रामवनगमन, केवट संवाद व चित्रकूट विश्राम का मंचन हुआ। कैकेई-दशरथ संवाद में कैकेई ने दो वरदानों में राम को 14 वर्ष का वनवास और भरत को राज्याभिषेक मांगा। पिता के वचन के लिए राम वन को चल देते हैं। उनके साथ सीता व लक्ष्मण भी जाते हैं।

पुत्र के वियोग में दशरथ रो-रोकर अपने प्राण त्याग देते हैं। यह मंचन देख श्रद्धालुओं की आंखे भी झलक पड़ीं। इस मौके पर ग्राम प्रधान संतोष कुमार, मुन्ना सिंह, रामशरण सिंह, गयादीन, रोहित, आलोक, शीलू, पंकज वर्मा आदि ने व्यवस्था संभाली।
विज्ञापन


ओरन प्रतिनिधि के मुताबिक तेंदुरा गांव के नगरिहा पुरवा रामजानकी मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा के पांचवें दिन कथा व्यास अखिलेश गौतम (वृंदावन) ने श्रीकृष्ण जन्म और माखन चोरी का वर्णन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मथुरा में कंस की जेल में श्रीकृष्ण के जन्म होने पर श्रोताओं ने जय श्रीकृष्ण के जयकारे लगाए। कथा व्यास ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने जन्म के बाद देवकी और वासुदेव भगवान का विराट रूप देखकर चकित रह गए। फिर बाल रूप में वासुदेव ने उन्हें यमुना पार कर गोकुल में नंद के घर पहुंचाया।


यशोदा और कृष्ण के बीच बाल लीलाओं के प्रसंग सुन महिलाएं गदगद हुईं। कथा सुनने को आसपास के तमाम गांवों से सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे। आयोजक मंडल में बली सिंह, ऋषिराम द्विवेदी, रामनिहोर सिंह, राममंत्र, रामलखन सिंह, राममिलन, संतोष गौतम आदि ने व्यवस्था संभाली।

राम को वन जाता देख आंखें हुईं नम
पिपरगवां गांव में रामलीला का चल रहा मंचन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed