फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   अंधेरगर्दी : 150 रुपये की बालू 3000 रुपये में बिक रही

अंधेरगर्दी : 150 रुपये की बालू 3000 रुपये में बिक रही

Mon, 24 Jul 2017 12:03 AM IST
Updated Mon, 24 Jul 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
अंधेरगर्दी : 150 रुपये की बालू 3000 रुपये में बिक रही
बांदा। माफियाओं के मकड़जाल में फंसी बालू के दाम आसमान छू रहे हैं। गरीब और मध्यम वर्ग के लोगों की हैसियत से बाहर हो गई है। बारिश में जर्जर मकानों की मरम्मत या जल निकासी के जुगाड़ के लिए आम लोगों को बालू के दाम 20 गुना ज्यादा अदा करने पड़ रहे हैं। 150 रुपये मात्र प्रति घन मीटर सरकारी रॉयल्टी की बालू मंडल मुख्यालय में 3000 रुपये प्रति घन मीटर बिक रही है। एक ट्राली (3 घन मीटर) की रॉयल्टी 450 रुपये है। लेकिन आम आदमी को यह ट्राली 9000 रुपये में बेची जा रही है।
विज्ञापन


बालू को सोने के भाव पहुंचाने में माफिया और खनिज विभाग दोनों की ही भागीदारी है। 150 रुपये रॉयल्टी वाली बालू खनिज विभाग ने ठेकेदारों को 800 रुपये प्रति घन मीटर में बेची। ठेकेदारों द्वारा इसमें साढ़े तीन गुना का और इजाफा करके 3000 रुपये में बेचा जा रहा है।
विज्ञापन


खुलेआम चल रही इस कालाबाजारी पर प्रशासन रोक लगा पाने में पूरी तरह नाकाम साबित हो रहा है। बालू पूरी तरह कुदरत की देन है। हर साल यह नदियों में बहकर आती है। इसमें सरकार या किसी कारोबारी की कोई पूंजी नहीं लगती। इसके बावजूद इस प्रकृति संपदा को बालू माफिया, खनिज विभाग, प्रशासन व पुलिस की तिकड़ी की सांठगांठ से सोने के भाव बेचा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बालू की रॉयल्टी दर अभी भी प्रदेश सरकार द्वारा 150 रुपये प्रति घन मीटर निर्धारित है। मौजूदा राज्य सरकार द्वारा जून माह में ई-टेंडर के जरिए खदानें पट्टे पर उठाए जाने के दौरान निर्धारित रॉयल्टी से छह गुना तक ज्यादा में नीलाम हुईं। कुल 8 खदानें ई-टेंडर से दी गई हैं।


हटेटी पुरवा भाग-एक 715 रुपये प्रति घन मीटर (पौने 5 गुना अधिक), हटेटी पुरवा भाग-दो 601 रुपये (4 गुना अधिक), खप्टिहा 759 रुपये (5 गुना अधिक), सिंधनकलां 911 रुपये (6 गुना अधिक), कुल्लूखेड़ा 401 रुपये (2.67 गुना अधिक), चंदौर 818 रुपये (5.45 गुना अधिक) और लमेहटा खदान 806 रुपये (5 गुना अधिक) प्रति घन मीटर में दी गई है।

-रॉयल्टी से 20 गुना अधिक दामों पर खुलेआम बिक्री
-माफियाओं के मकड़जाल में बालू के भाव सोना हुए
-खनिज विभाग की जुगलबंदी से बालू रिकार्ड महंगी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed