फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   510 liters of mustard oil was seized on suspicion of adulteration

Banda News: मिलावट के संदेह में 510 लीटर सरसों का तेल किया सीज

Sun, 27 Oct 2024 10:35 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 27 Oct 2024 10:35 PM IST
विज्ञापन
510 liters of mustard oil was seized on suspicion of adulteration
बांदा। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने छापा मारा। मिलावट के संदेह में 34 टीन यानी 510 लीटर सरसों का तेल सीज कर दिया। उधर, डोडा बर्फी व पतीसा का नमूना लिया। विभाग की इस कार्रवाई से दुकानदारों में हलचल मच गई। व्यवसायी दुकानों का शटर गिराकर भाग गए।
विज्ञापन

रविवार को डीएम के निर्देश पर नायब तहसीलदार सदर विवेक कुमार के नेतृत्व में खाद्य विभाग की टीम गायत्री नगर बबेरू रोड में राजाभइया के स्पेलर पर छापा मारा। मिलावट के संदेह पर 34 टीन यानी 510 लीटर सरसों का तेल सीज कर दिया है। इसकी कीमत लगभग 76500 रुपये है।
विज्ञापन

इसके बाद टीम ने रोडवेज के सामने कृष्णा स्वीट्स में डोडा बर्फी व पतीसा का सैंपल लिया। परीक्षण के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा। खाद्य विभाग की इस कार्रवाई से डरकर व्यापारियों ने दुकानों के शटर गिरा दिए। खाद्य सुरक्षा अधिकारी प्रशांत मलैया, जितेंद्र पटेल राम नरेश यादव सहित राजस्व विभाग के कर्मचारी, कालूकुआं पुलिस मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed