फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   500 trucks running without high security number plates

Banda News: बिना हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट दौड़ रहे 500 ट्रक

Thu, 26 Jun 2025 11:41 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 26 Jun 2025 11:41 PM IST
विज्ञापन
500 trucks running without high security number plates
शेरपुर स्योढ़ा के केन नदी पुल में लोकेशन मिलने के इंतजार में खड़े मौरंग भरे ट्रक। - फोटो : संवाद
बांदा। मौरंग माफिया बेखौफ हैं। ये बिना हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट वाले ट्रकों से मौरंग ढो रहे हैं। खदानों में ओवरलोडिंग करने वाले करीब 500 ऐसे ट्रक हैं, जिनमें हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट नहीं है। अधिकारी जब कभी औपचारिक जांच करते हैं तो एक या दो हजार रुपये का चालान कर छोड़ देते हैं। ज्यादातर ये ट्रक माननीयों और उनके कारखासों के हैं। ऐसे में संभागीय परिवहन विभाग भी इन पर कार्रवाई करने से बचता है।
विज्ञापन

जिले के संभागीय परिवहन विभाग में 1514 ट्रक ही पंजीकृत हैं। शासन ने वाहनों में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट अनिवार्य कर दिया है। इसके बिना वाहनों का फिटनेस प्रमाणपत्र भी नहीं दिया जाता है। इसके बावजूद जिले में 500 से ज्यादा ट्रक बिना सिक्योरिटी नंबर प्लेट के मौरंग ढो रहे हैं। यानी हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट न होने से इन ट्रकों की फिटनेस भी नहीं है।
विज्ञापन

पेंट की हुई साधारण नंबर प्लेट के सहारे ट्रकों को सड़कों पर दौड़ाया जा रहा है। यातायात पुलिस और परिवहन विभाग सख्ती के दावे जरूर करता है, पर ट्रक चालक और मालिक इन्हीं के निगाहों के सामने से ही गुजर जाते हैं और कोई कार्रवाई नहीं होती है। एआरटीओ ने बताया कि सरकार ने एक अप्रैल 2019 के पूर्व पंजीकृत सभी छोटे बड़े वाहनों पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट अनिवार्य कर दिया है। आरटीओ कार्यालय में अब तक 1415 ट्रक पंजीकृत हैं। इन ट्रकों में लगभग 500 ट्रक ऐसे हैं, जिनमें अब भी हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट नहीं लगाई गई है। इन ट्रकों से मिट्टी, मौरंग और गिट्टी समेत अन्य सामग्री ढोई जा रही है। नियम कानूनों का पालन करने में ट्रक चालक और मालिक लापरवाह बने हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक घंटे में गुजर गए ऐसे नौ ट्रक
मध्य प्रदेश को जोड़ने वाले मार्ग पर खत्री पहाड़ के पास गुरुवार को ऐसे ट्रकों पर नजर डाली गई तो एक घंटे में ऐसे नौ ट्रक मौरंग लेकर गुजरे, जिनमें हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट नहीं थी। इसके अलावा कई ट्रक ऐसे निकले, जिनमें कोई नंबर प्लेट नहीं थी। गिरवां थाने के पास ऐसे ट्रकों पर कार्रवाई करने के लिए हाईटेक सीसीटीवी कैमरे भी लगे हैं और थाने से इसकी निगरानी की जाती है। बावजूद बिना नंबर प्लेट इन वाहन चालकों पर कोई फर्क नहीं पड़ता है। आसपास रहने वाले लोगों ने बताया कि गिरवां से मध्य प्रदेश जाने वाले मार्ग से 24 घंटे में एक हजार से ज्यादा ट्रक मौरंग लेकर गुजरते हैं।


वर्जन-
-हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाना अनिवार्य है। लगातार ट्रकों और चौपहिया वाहनों की चेकिंग की जा रही है। चेकिंग के दौरान एचएसआरपी प्लेट न मिलने पर चालान किया जा रहा है। -श्यामलाल, एआरटीओ प्रशासन, बांदा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed