{"_id":"6654ba8c22354a630202477e","slug":"50-recovery-will-be-made-from-the-headmaster-for-grabbing-ration-banda-news-c-212-1-bnd1003-111080-2024-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: राशन हड़पने में प्रधानाध्यापक से 50 फीसदी होगी रिकवरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: राशन हड़पने में प्रधानाध्यापक से 50 फीसदी होगी रिकवरी
Mon, 27 May 2024 10:23 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Mon, 27 May 2024 10:23 PM IST
विज्ञापन
नरैनी। परिषदीय विद्यालय में बच्चों की कम उपस्थिति दिखाकर बच्चों का राशन हड़प रहे थे। इस मामले की जांच की गई। जांच के बाद प्रधानाध्यापक से 50 प्रतिशत की रिकवरी की संस्तुति खंड शिखा अधिकारी ने की है। कार्रवाई के लिए बेसिक शिक्षा अधिकारी को पत्र लिखा है।
खंड शिक्षा अधिकारी ने बेसिक शिक्षा अधिकारी को पत्र भेजकर बताया कि शिकायतकर्ता ग्राम प्रधान फैमीदा, आमिर, नंदकिशोर, साहिल, रतिराम, आदि ने प्राथमिक विद्यालय लहुरेटा में एमडीएम की जांच के लिए शिकायत की थी। इस पर विद्यालय का स्थलीय निरीक्षण 8 सितंबर को किया गया। इस दौरान 79 छात्र-छात्राएं उपस्थित मिले।
तीन दिनों में उपस्थिति 389, 391, 389 दर्ज थी। चार दिसंबर को निरीक्षण समय 137 छात्र छात्राएं, इसके पूर्व 363, 361, 387 उपस्थिति दर्ज होना पाई गई। 20 फरवरी को निरीक्षण समय 86 छात्र-छात्राएं उपाथित मिलीं और पूर्व के दिनों में 261, 249, 275 उपस्थिति दर्ज थी। खंड शिक्षा अधिकारी ने कहा कि शिकायत सही मिली। संबंधित प्रधानाध्यापक के विरुद्ध 50 प्रतिशत रिकवरी की संस्तुति करते हुए खंड शिक्षा अधिकारी ने बीएसए को कार्रवाई के लिए पत्र लिखा है।