{"_id":"64d928957c5fc922d00bfff5","slug":"50-participants-honored-for-creating-awareness-on-environmental-protection-banda-news-c-212-1-bnd1001-1497-2023-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: पर्यावरण संरक्षण पर जागरुक करने वाले 50 प्रतिभागी सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: पर्यावरण संरक्षण पर जागरुक करने वाले 50 प्रतिभागी सम्मानित
विज्ञापन
बांदा। पर्यावरण संरक्षण पर जागरूक करने और सबसे ज्यादा पौधरोपण करने वाले 50 प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।
शहर स्थित नमो कम्प्यूटर एजुकेशन सेंटर ने पर्यावरण संरक्षण को लेकर पौध लगाओ, हरियाली लाओ पर एक मुहिम चलाई, जिसमें सेंटर में अध्ययनरत प्रत्येक छात्र को 1 से 10 अगस्त तक सोशल मीडिया के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को पर्यावरण संरक्षण पर जागरूक कर उन्हें पौध रोपण कार्य करना था। करीब डेढ़ सैकड़ा छात्रों ने प्रतिभाग किया।प्रतिभागियों ने पर्यावरण संरक्षण पर प्रतिदिन क्विज प्रतियोगिता, प्रश्नोत्तरी आदि आयोजित की, उसके बाद सरकारी भवनों, बागों, घरों, खेत खलिहानों आदि स्थानों पर पौध रोपण किया। साथ ही सेल्फी लेकर सोशल मीडिया में शेयर भी किया। सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले 50 छात्रों को पुरुस्कृत किया गया।
प्रबंधक वीरेंद्र साहू ने कहा कि सभी छात्रों को एक से 10 अगस्त तक लगाए गए पौधों का निरंतर देख भाल करनी है। एक वर्ष पूरा होने पर पौधों के साथ जन्मदिन मनाया जाएगा और ऐसे छात्रों को प्रकृति वीर के रूप में सम्मानित किया जायेगा। इस दौरान सभासद संतोष राजपूत, प्रशिक्षक अंकुर सेन, दीपमाला यादव, रवि, दीपक आदि मौजूद रहे।