फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   50 beds reserved for dengue patients

Banda News: डेंगू मरीजों के लिए 50 बेड आरक्षित

Mon, 25 Sep 2023 12:14 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 25 Sep 2023 12:14 AM IST
विज्ञापन
50 beds reserved for dengue patients
बांदा। वायरल और डेंगू के बढ़ते खतरे को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर है। जिला अस्पताल परिसर में स्थित 300 शैया के मंडलीय चिकित्सालय में 50 बेड मरीजों के लिए आरक्षित किए गए हैं। जिला अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में छुट्टी के दिन वायरल फीवर के 12 मरीजों को और भर्ती किया गया है। रविवार को ट्राॅमा सेंटर के सभी बेड फुल रहे। मरीजों को आई वार्ड में शिफ्ट करना पड़ा। उधर, जिला अस्पताल के सभी 103 बेड मरीजों से फुल रहे।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर में रविवार को वायरल फीवर से ग्रसित अलीगंज मोहल्ला निवासी दीपक (30), महोखर गांव निवासी सुभाष (3), मनीपुर निवासी प्रीति (16), चिलेहटा रामदास (80), इंदिरा पुरवा निवासी प्रीति (25), पथपुरवा गांव निवासी जाह्नवी (12), भुराने पुरवा निवासी करन (5), कटरा निवासी शिवांसी (20), छोटी बाजार निवासी ममता (58), गोधनी निवासी रुचि (28), गुरेह गांव निवासी प्रमोद (9), करतल गांव निवासी देशराज (55) को वायरल फीवर के चलते ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया। ट्रामा सेंटर में दुर्घटना व अन्य मरीजों के आने पर इन मरीजों को आई वार्ड में शिफ्ट किया गया है। उधर, डेंगू के अब तक 75 मरीज भर्ती किए जा चुके हैं।
विज्ञापन

वर्जन...

वायरल फीवर के मरीजों के बढ़ने पर ट्रामा सेंटर के मरीजों को आई वार्ड में शिफ्ट किया गया है। उधर, मंडलीय चिकित्सालय में 50 बेड मरीजों के लिए आरक्षित कराए गए हैं। अगर मरीज बढ़ते हैं तो मंडलीय चिकित्सालय में उन्हें शिफ्ट किया जाएगा। जिला अस्पताल और मंडलीय चिकित्सालय में बेडों की कमी नहीं है। -डॉ. एसएन मिश्र, सीएमएस,जिला अस्पताल पुरुष।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed