{"_id":"9a4feb593388ce444d9e92c356fe2448","slug":"471-will-be-elected-in-the-district-head-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनपद में चुने जाएंगे 471 प्रधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनपद में चुने जाएंगे 471 प्रधान
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Sun, 08 Nov 2015 11:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। ग्राम प्रधान और सदस्य चुनाव के लिए अधिसूचना
विज्ञापन
जारी होने के साथ ही चुनावी गतिविधियां तेज हो गई हैं। गांवों में जहां
भावी प्रत्याशी अपनी तैयारियों में जुटे हैं, वहीं निर्वाचन विभाग भी तेजी
से तैयारियां कर रहा है। रविवार को छुट्टी के बाद भी विकास भवन स्थित
पंचायत चुनाव निर्वाचन कार्यालय आबाद रहा।
जिले के आठ विकास खंडों में चार चरणों में 471 ग्राम प्रधान व 6183 ग्राम पंचायत सदस्य चुने जाएंगे। पहले चरण में सबसे अधिक 135 प्रधान व 1755 सदस्यों का चुनाव होगा। इसके लिए नामांकन 16 नवंबर से शुरू हो जाएगा। सभी चरणों की मतगणना एक साथ 12 दिसंबर को होगी।
डीडीसी व बीडीसी चुनाव की तर्ज पर चार चरण निर्धारित किए गए हैं। इन ब्लाकों और चरणों में कोई फेरबदल नहीं किया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी/डीएम सुरेश कुमार ने बताया कि नामांकन प्रक्रिया से मतगणना व परिणाम घोषित करने तक सभी कार्रवाई संबंधित ब्लाक मुख्यालयों में होगी।