{"_id":"66521521c74fb00bfe0c64c4","slug":"47-teachers-of-the-division-are-being-trained-banda-news-c-212-1-bnd1006-110995-2024-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: मंडल के 47 शिक्षकों को किया जा रहा प्रशिक्षित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: मंडल के 47 शिक्षकों को किया जा रहा प्रशिक्षित
विज्ञापन
अतर्रा। शासन की पहल पर वाधवानी फाउंडेशन द्वारा शिक्षकों को प्रशिक्षित करने के लिए दो दिवसीय मंडल स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरूआत शनिवार को राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज के सभागार में हुई। प्रशिक्षण में मंडल के 47 शिक्षक प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।
काॅलेज के कुलसचिव डाॅ. आशुतोष तिवारी ने बताया कि मंडल के चारों जिले बांदा, चित्रकूट, हमीरपुर, महोबा के शासकीय, अनुदानित इंजीनियरिंग कॉलेज, पॉलिटेक्निक कॉलेज एवं आईटीआई संस्थानों के कुल 47 शिक्षक प्रशिक्षण में प्रतिभाग कर रहे हैं। शनिवार को कालेज निदेशक प्रो. एसपी शुक्ला ने शुरूआत की। प्रशिक्षण कार्यक्रम में शिक्षक ट्रेनर पूनम सिंह ने सभी शिक्षकों को प्रशिक्षण के प्रमुख उद्देश्य बताए और वाधवानी फाउंडेशन के द्वारा युवाओं के संचार कौशल एवं व्यक्तित्व विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी।
इस मौके पर मंडल के आईटीआई संयुक्त निदेशक राजेंद्र प्रसाद, आईटीआई बांदा प्रधानाचार्य प्रदीप अग्निहोत्री समेत कॉलेज के उप प्रभारी ट्रेनिंग एवं प्लेसमेंट डा. अनुराग चौहान आदि उपस्थित रहे।