फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   46 more corona infected including EO and Police Inspector

ईओ और थाना इंस्पेक्टर सहित 46 और कोरोना संक्रमित

Sun, 23 Jan 2022 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jan 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
46 more corona infected including EO and Police Inspector
बांदा। कोरोना संक्रमण का दायरा बढ़ना जारी है। रविवार को 46 और लोग इसकी गिरफ्त में आ गए। इनमें 18 महिलाएं और 6 व 9 वर्ष के 2 बालक भी हैं। एक थाना इंस्पेक्टर और एक नगर पालिका के ईओ तथा मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर भी पाजिटिव पाए गए हैं। उधर, 43 लोग स्वस्थ होकर होम क्वारंटीन से डिस्चार्ज भी हुए हैं। जनपद में सक्रिय मरीजों की संख्या अब 266 है।
विज्ञापन

रविवार की रिपोर्ट में पाए गए संक्रमितों में बांदा शहर के बलखंडी नाका, गायत्री नगर, कालू कुआं, बिजली खेड़ा, आवास विकास, नवाब टैंक, मोती भवन कटरा, सिविल लाइन, बसंत विहार, केन रोड, क्योटरा, सुकुल कुआं, आवास विकास, मढ़िया नाका, किरन कॉलेज, विकास भवन आफिसर कालोनी आदि सहित ग्रामीण क्षेत्रों बबेरू, परहन पुरवा, नरैनी, अतर्रा, पिपरी कनवारा, भूरागढ़, मुसींवा आदि गांवों के ग्रामीण भी शामिल हैं।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. एके श्रीवास्तव ने बताया कि रविवार को कुल 2444 जांच नमूने लिए गए। इन्हें मिलाकर अब तक 13,31,041 लोगों की जांच की जा चुकी है। 15 से 18 वर्ष किशोर उम्र वालों में 28,819 को पहली डोज दी जा चुकी है। 18 वर्ष से ज्यादा उम्र वालों में 12,60,655 को वैक्सीन की पहली डोज लगाई जा चुकी है। 8,02,387 को दूसरी डोज दी जा चुकी है। 60 वर्ष से अधिक उम्र के 1676 नागरिकों को सतर्कता (बूस्टर) डोज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed