{"_id":"619bdc23b59c9c21f70ef7b0","slug":"45-girls-got-registered-in-the-mega-camp-banda-news-knp665494046","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेगा कैंप में 45 कन्याओं ने कराया रजिस्ट्रेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेगा कैंप में 45 कन्याओं ने कराया रजिस्ट्रेशन
विज्ञापन
45 girls got registered in the mega camp
- फोटो : BANDA
बांदा। मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना में पात्र बालिकाओं के ऑनलाइन आवेदन के लिए सोमवार को सदर तहसील में मेगा कैंप लगाया गया। 45 बालिकाओं ने जनसेवा केंद्रों के जरिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराया है। सदर तहसील में यह कैंप 27 नवंबर तक चलेगा।
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/जिला प्रोबेशन अधिकारी सुधीर कुमार ने बताया कि योजना के तहत बालिका के जन्म होने पर 2000 रुपये, एक वर्ष तक पूर्ण टीकाकरण हो जाने पर एक हजार रुपये, स्कूल में पहली कक्षा में दाखिले पर तीसरी किस्त में 2000 रुपये, छठवीं कक्षा में प्रवेश पर चौथी किस्त के रूप में 2000 रुपये, 9वीं कक्षा में प्रवेश पर पांचवीं किस्त में 3000 रुपये और 10वीं/12वीं उत्तीर्ण करके स्नातक में दाखिला लेने पर छठी किस्त में 5000 रुपये दिए जाएंगे।
बालिका यदि वयस्क हो तो खुद रजिस्ट्रेशन कराए। वरना उसके माता-पिता या अभिभावक आवेदन कर सकते हैं। पात्रता की शर्तों में उत्तर प्रदेश का स्थाई निवास प्रमाणपत्र, परिवार की वार्षिक अधिकतम आय तीन लाख रुपये, परिवार में अधिकतम दो बच्चे निर्धारित हैं। अधिकतम दो बालिकाओं को ही योजनाओं का लाभ मिलेगा।