फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   4240 toilet applicants found dead or ineligible

शौचालय के 4240 आवेदक मृत या अपात्र मिले

Thu, 18 Jun 2020 11:09 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jun 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
4240 toilet applicants found dead or ineligible
बांदा। ‘यूनिवर्सल सैनिटेशन कवरेज’ सर्वे में ग्राम पंचायतें लापरवाही बरत रही हैं। नोडल अधिकारियों ने शौचालय के पुनर्सत्यापन में जिले के 4240 आवेदक मृत, अज्ञात और अपात्र पाया है। डीएम ने डीपीआरओ को ऐसे आवेदकों के नाम सूची से हटाने के लिए शासन को पत्र भेजने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

स्वच्छ भारत मिशन के तहत जिले को वर्ष 2018 में ओडीएफ घोषित किया गया था। शासन के निर्देश पर वर्ष 2019-20 में शौचालय विहीन परिवारों का ग्राम पंचायत सचिवों के माध्यम से तीन चरणों में यूनिवर्सल सैनिटेशन कवरेज सर्वे कराया गया था। इसमें जिले के 76556 परिवार शौचालय विहीन पाए गए थे।
विज्ञापन

इतनी बड़ी संख्या में शौचालय विहीन परिवारों के पाए जाने पर पंचायती राज विभाग के मुख्य सचिव अनुराग श्रीवास्तव ने नाराजगी जताई थी। डीएम को शौचालय विहीन परिवारों का पुन: सत्यापन कराने के लिए टीमें गठित करने के निर्देश दिए थे। इस पर मई 2019 में नोडल अधिकारियों ने यूनिवर्सल सैनिटेशन कवरेज सर्वे का पुन: सत्यापन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें जिले के 4240 आवेदक मृत व अज्ञात पाए गए। इस बाबत जिला पंचायतराज अधिकारी संजय यादव ने बताया कि सत्यापन में अपात्र पाए गए आवेदकों के नाम काटने के लिए निदेशालय को पत्र भेजा गया है। जिम्मेदार सचिवों से जवाब मांगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed