फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   4200 faults in one and a half month, consumers in distress

Banda News: डेढ़ माह में 4200 फाल्ट, उपभोक्ता बेहाल

Sat, 27 Jul 2024 12:50 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jul 2024 12:50 AM IST
विज्ञापन
4200 faults in one and a half month, consumers in distress
बांदा। इस साल ज्यादा गर्मी पड़ने के कारण करोड़ों की रिवैंप योजना भी बिजली विभाग और उपभोक्ताओं को राहत नहीं दे सकी। डेढ़ माह में करीब 4200 फाल्ट हुए, जबकि ओवरलोड 659 ट्रांसफार्मर भी जवाब दे गए।
विज्ञापन

बिजली विभाग के हेल्पलाइन नंबर 1912 में डेढ़ माह में इस बार ट्रांसफार्मर फुंकने और लाइन में फाल्ट से संबंधित रिकाॅर्ड पांच हजार शिकायतें आईं। दावा है कि ज्यादातर शिकायतों का निस्तारण 24 घंटे के अंदर किया गया है।
विज्ञापन

शासन का प्रयास है कि जनपद मुख्यालयों में 24 घंटे और ग्रामीणांचल में 18 घंटे बिजली आपूर्ति की जाए, लेकिन इस वर्ष रिकाॅर्ड गर्मी ने प्रयासों पर ही पानी फेर दिया है। बिजली विभाग की ओर से जिले में रिवैंप योजना से 50 करोड़ से ज्यादा रकम खर्च की गई है। ज्यादातर पुराने एरियर बंच केबल बदले गए हैं। ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ाई गई गई है। नए खंभे लगाए गए हैं। इन सबके बावजूद जनपद में बिजली उपभोक्ताओं की शिकायतों ने नया कीर्तिमान बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जून में बिजली विभाग के बांदा नगरीय, बांदा ग्रामीण और अतर्रा डिवीजन में कुल 3662 शिकायतें आईं। इनमें 458 ट्रांसफार्मर फुंकने और 3139 शिकायतें लाइन में फाल्ट से संबंधित थीं। अतर्रा डिवीजन में सबसे ज्यादा 1220 फाल्ट हुए और 147 ट्रांसफार्मर फुंके, बांदा ग्रामीण में 924 फाल्ट हुए और 291 ट्रांसफार्मर फुंके और बांदा नगरीय में 995 फाल्ट हुए तथा 20 ट्रांसफार्मर फुंक गए।

वहीं 15 जुलाई तक ही जनपद में बिजली से संबंधित 1332 शिकायतें आईं। इनमें 201 ट्रांसफार्मर फुंकने की और 1065 लाइनों में फाल्ट की रहीं। जुलाई में अतर्रा डिवीजन में कुल 593 शिकायतें आईं। इनमें 530 फाल्ट और 54 ट्रांसफार्मर की, बांदा ग्रामीण में कुल 527 शिकायतें आईं। इनमें 340 फाल्ट से संबंधित व 141 ट्रांसफार्मर में खराबी की रहीं।

बांदा नगरीय क्षेत्र में 212 लोगों ने हेल्पलाइन में शिकायतें दर्ज कराईं। इनमें 195 मामले फाल्ट और 17 मामले ट्रांसफार्मर फुंकने से संबंधित रहे। जुलाई में आई शिकायतों में 1065 का निस्तारण कर दिया गया है। जबकि 20 शिकायतें अभी लंबित हैं। वहीं जून की सभी शिकायतों के निस्तारण का दावा किया जा रहा है।

महीने भर पहले खोदा गड्ढा, खंभा नहीं लगा



अलीगंज मोहल्ले के दिवाकर सिंह व सेवानिवृत्त शिक्षिका राजदुलारी कहती हैं कि बिजली विभाग में मई में जर्जर खंभा बदलने की शिकायत की थी। 20 जून को बिजली का ठेकेदार लेबर लेकर आया और एक खंभा गिरा गया। तीन जगह एक-एक मीटर के गड्ढे खोदवा गया। तब से आज तक झांकने नहीं आया।


वर्जन-

बिजली विभाग के हेल्पलाइन नंबर 1912 में जो भी शिकायतें आती हैं, उनका 24 घंटे में निस्तारण कराया जाता है। यदि कोई बड़ी समस्या हुई तो ही उसमें समय लगता है। गर्मी ज्यादा होने के कारण इस बार शिकायतें ज्यादा आई हैं। -राजीव गर्ग, मुख्य अभियंता, विद्युत वितरण निगम, चित्रकूटधाम मंडल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed