{"_id":"5c7abebfbdec224bc54ab65f","slug":"41551548095-banda-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांदा में मोटर एक्सीडेंड क्लेम टिब्युनल खुला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बांदा में मोटर एक्सीडेंड क्लेम टिब्युनल खुला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। चित्रकूटधाम मंडल मुख्यालय में यहां मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण (मोटर एक्सीडेंट क्लेम ट्रिब्युनल) खोले जाने की कवायद शुरू कर दी गई है। इसके लिए सैनिक कल्याण विभाग के भवन को खाली कराया गया है। भवन में चले रहे खाद्य सुरक्षा विभाग के कार्यालय को पं.जेएन महाविद्यालय भवन में स्थानान्तरित किया गया है। उधर, शासन के निर्देश पर ट्रिब्युनल के लिए जिलाधिकारी ने पांच कर्मचारियों की तैनाती की है।
उच्च न्यायालय के आदेश पर जनपद स्तर पर मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण का गठन किया जाना है। मुख्य सचिव डा.अनूपचंद्र पांडेय भी डीएम को इसका निर्देश दे चुके हैं। ट्रिब्युनल में नियुक्त किए गए स्टाफ में सीलिंग लिपिक हुकुम सिंह पेशकार, राजस्व लेखकार इंद्रजीत वर्मा लेखाकार, नकल नवीस कमलेश द्विवेदी कनिष्ठ सहायक, टाइपिस्ट जयश्री कको आशु लिपिक पद पर तैनात किया गया है। एक चतुर्थश्रेणी कर्मचारी जमुना प्रसाद को भी लगाया गया है। गौरतलब है कि मोटर एक्सीडेंट संबंधी क्लेम मामले अब तक यहां विभिन्न अदालतों में चल रहे थे। इनकी संख्या साढ़े तीन हजार से ज्यादा है।