{"_id":"5a56546c4f1c1b17198b45a9","slug":"41515607148-banda-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क किनारे खड़े दो युवकों को प्राइवेट बस ने रौंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क किनारे खड़े दो युवकों को प्राइवेट बस ने रौंदा
Updated Wed, 10 Jan 2018 11:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बांदा। सड़क किनारे खड़े दो युवकों को प्राइवेट बस ने रौंद दिया। दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। गुस्साए ग्रामीणों ने घटनास्थल पर ही शवों को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। देर रात तक जाम जारी था। दोनों अविवाहित बताए गए हैं। नरैनी और कालिंजर थानों की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई।
घटना बुधवार को देर शाम करीब 7 बजे की है। नरैनी कोतवाली क्षेत्र के के गुढ़ा गांव के मजरा रजिया पुरवा में राजबहादुर (25) पुत्र लल्लन अपने चचेरे भाई राजकुमार (22) पुत्र लाला भइया के साथ बाइक पर बस स्टाप आए थे। यहां नरैनी-कालिंजर मार्ग पर सड़क किनारे बाइक खड़ी कर दी और दोनों पान की गुमटी के पास खड़े होकर बात करने लगे।
इसी बीच नरैनी से कालिंजर की ओर जा रही तेज रफ्तार प्राइवेट बस ने दोनों को रौंद दिया। घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। चालक बस लेकर भाग निकला। घटना से उत्तेजित सैकड़ों ग्रामीणों ने सड़क पर शव रखकर जाम लगा दिया। कुछ ही देर बाद नरैनी कोतवाली और कालिंजर थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन
ग्रामीणों को समझा-बुझाकर जाम खत्म करने को कहा। लेकिन वह नहीं मानें। मौतों का मुआवजा, बस चालक की गिरफ्तारी और घटनास्थल पर उच्चाधिकारियों के आने की मांग पर अड़े रहे। जाम से दोनों तरफ वाहनों की कतार लग गई। उधर, घटनास्थल से करीब तीन किलोमीटर आगे बस छोड़कर चालक व परिचालक भाग निकले। गुढ़ा चौकी पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया। देर रात तक जाम जारी था।
सड़क किनारे खड़े दो युवकों को बस ने रौंदा
दोहरी मौतों से खफा ग्रामीणों ने लगाया जाम
नरैनी कोतवाली क्षेत्र में देर शाम सड़क दुर्घटना
देर रात तक जारी था जाम