फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   आचार संहिता लागू होते ही चला प्रशासन का चाबुक

आचार संहिता लागू होते ही चला प्रशासन का चाबुक

Sat, 28 Oct 2017 12:42 AM IST
Updated Sat, 28 Oct 2017 12:42 AM IST
विज्ञापन
आचार संहिता लागू होते ही चला प्रशासन का चाबुक
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बांदा/अतर्रा। चुनाव आचार संहिता की घोषणा होते ही नगर पालिका बांदा व अतर्रा समेत सभी नगर पंचायतों में नगर पालिका का होर्डिंग्स व बैनरों के खिलाफ अभियान चला। जेसीबी के सहारे कर्मचारियों ने बड़े-बड़े फ्लैक्स व होर्डिंग्स उतरवाए। दावेदारों को बिना अनुमति प्रचार न करने की हिदायत दी गई।
अमर उजाला ने शुक्रवार को चेहरे चमकाने में बिगाड़ रहे शहर की सूरत शीर्षक से फोटो के साथ खबर प्रकाशित की थी। इस पर नगर पालिका क्षेत्र बांदा में सिटी मजिस्ट्रेट रमेशचंद्र तिवारी और उप जिलाधिकारी सदर और अधिशासी अभियंता सुरेंद्र कुमार मिश्रा की संयुक्त टीमों ने शुक्रवार शाम को अभियान चलाया।
विज्ञापन


कचहरी चौराहा, रोडवेज, सिविल लाइन, बाबूलाल चौराहा समेत अन्य सड़कों व गलियों में लगे होर्डिंग्स, बैनर व फ्लैक्स उतरवाए। अभियान के दौरान झांसी-मिर्जापुर मार्ग पर कचहरी के पास जाम भी लगा। सब्जी व्यवसायियों व फुटपाथी दुकानदारों में अफरा-तफरी रही। कई दुकानदार अतिक्रमण के डर से दुकान छोड़कर भाग खड़े हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, अतर्रा कस्बे में अवैध होर्डिंग्स व बैनर को लेकर प्रशासन सक्रिय नजर आया। उप जिलाधिकारी प्रह्लाद सिंह के नेतृत्व में नगर पालिका के अधिकारियों व कर्मचारियों ने सभी चौराहों व गलियों से नगर निकाय अध्यक्ष व वार्ड सदस्यी के दावेदारों के फ्लैक्स व हौर्डिंग्स हटवाए। प्रत्याशियों का प्रचार कर रहे ई-रिक्शा चालकों को भी चेतावनी दी गई और रिक्शों से बैनर उतरवाए गए। उप जिलाधिकारी ने कहा कि किसी ने बिना अनुमति चुनाव प्रचार हुआ तो सख्त कार्रवाई होगी। बबेरू, मटौंध, तिंदवारी, ओरन, नरैनी व बिसंडा में भी अवैध ढंग लगी होर्डिंग्स व बैनर हटवाए गए।

- प्रशासन की बिना अनुमति प्रचार न करने की हिदायत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed