{"_id":"5ebae0b08ebc3e907234afde","slug":"40-samples-kept-in-thermocol-box-spoiled-banda-news-knp559830226","type":"story","status":"publish","title_hn":"थर्माकोल बॉक्स में रखे 40 सैंपल खराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थर्माकोल बॉक्स में रखे 40 सैंपल खराब
विज्ञापन
तिंदवारी। पीएचसी के आयुष चिकित्सक के संक्रमित होने के बाद चार पुलिस कर्मियों सहित पीएचसी के 40 कर्मियों का सैंपल लिया गया था। इस सैंपल को थर्माकोल में बने बॉक्स में निर्धारित तापमान पर रखा गया था। थर्मल बॉक्स खराब हो जाने पर सभी सैंपल खराब हो गए।
यही सैंपल झांसी मेडिकल कालेज जांच को भेजे गए तो वहां से खराब होने की सूचना देने के साथ सैंपल दोबारा भेजने को कहा गया। इसके बाद पीएचसी और पुलिस कर्मियों को बांदा या नरैनी भेजकर सैंपल देने को कहा गया है। पीएचसी के 10 कर्मियों ने नरैनी में और पांच कर्मियों ने बांदा में दोबारा सैंपल दिए।
अब इन सभी की मंगलवार को आई रिपोर्ट निगेटिव है। 25 अन्य कर्मियों की दोबारा सैंपलिंग होगी। सीएमओ डा.संतोष कुमार का कहना है कि थर्माकोल बॉक्स खराब होने पर सैंपल सुरक्षित नहीं रहे इसलिए दोबारा सैंपलिंग कराई जा रही है।