फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   40 mercury scorched mango blossom

40 पारे ने झुलसा दी आम की बौर

Mon, 21 Mar 2022 11:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 21 Mar 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
40 mercury scorched mango blossom
तपिश और गर्म हवाओं से झुलस रही आम की बौर। - फोटो : BANDA
बांदा। बुंदेलखंड को समय से पहले तपा रहीं उत्तर-पश्चिम की गर्म हवाएं बागवानी और खेती पर भी खतरा साबित हो रही हैं। वसंत के बाद आम के पेड़ों में जोरदार ढंग से आई बौर 40 डिग्री पारे में झुलस रही है। आम उत्पादक किसानों का कहना है कि 50 फीसदी तक उत्पादन घट सकता है। उधर, गेहूं और चना की फसलों को भी यह गर्मी समय से पहले अपरिपक्व हालत में ही पका रही है। इन फसलों की पैदावार भी 20 से 25 फीसदी कम होने की आशंका है।
विज्ञापन

पिछले कई वर्षों के बाद अबकी मार्च के पहले पखवारे में ही पथरीला बुंदेलखंड 40 डिग्री पारे से तप उठा है। तपिश और लू की जो हालत मई और जून में होती थी वह अभी है। मौसम जानकारों के मुताबिक पाकिस्तान से आ रही उत्तर-पश्चिमी हवाओं ने समय से पहले ही करीब 10 डिग्री पारा बढ़ा दिया है।
विज्ञापन

विशेषज्ञों का कयास है कि अबकी बुंदेलखंड गर्मी के कई सालों के रिकार्ड तोड़ सकता है। जनजीवन तो प्रभावित हो ही रहा है साथ ही बागवानी और खेती को भी काफी नुकसान का अंदेशा है। बुंदेलखंड के मशहूर प्रगतिशील किसान प्रेम सिंह (बड़ोखर) ने बताया कि 40 डिग्री पारा पार हो जाने से आम की बौर झुलस रही है। उनके बाग में यही स्थिति है। इससे आम की पैदावार 50 फीसदी तक घट सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, देर से बोए गए गेहूं, चना को नुकसान पहुंच रहा है। यह समय से पहले ही पक जा रहे हैं। ऐसे में इनका दाना पतला होगा और बीज के लायक नहीं रहेगा। किसानों के मुताबिक मौजूदा समय में अधिकतम पारा 35 डिग्री से ज्यादा नहीं होना चाहिए।

धान के बाद बोई फसलों को नुकसान
बांदा। जिला कृषि अधिकारी डा.प्रमोद का कहना है कि धान कटाई के बाद जो बुवाई की गई है उनमें इस वक्त नमी की जरूरत है। तापमान के तेवर यही रहे और खेतों को पानी नहीं मिला तो ये फसलें जल्दी पक जाएंगी। अपरिपक्व स्थिति में पकने पर उत्पादन घटेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed