फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   399 took the exam for admission in Atal Residential School

Banda News: अटल आवासीय विद्यालय में दाखिले के लिए 399 ने दी परीक्षा

Mon, 05 Feb 2024 12:41 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 05 Feb 2024 12:41 AM IST
विज्ञापन
399 took the exam for admission in Atal Residential School
बांदा। चित्रकूटधाम मंडल के एकमात्र अटल आवासीय विद्यालय में कक्षा छह और नौ में प्रवेश के लिए चार केंद्रों में परीक्षा कराई गई। परीक्षा में 399 बच्चे उपस्थित रहे और 19 गैरहाजिर रहे। परीक्षा पूरी तरह से शांतिपूर्ण रही। देर शाम तक कोषागार में कापियां जमा कराई गईं।
विज्ञापन


बांदा के डीएवी इंटर काॅलेज में परीक्षा हुई। यहां पर कक्षा छह के लिए पंजीकृत 102 परीक्षार्थियों में सभी उपस्थित रहे, जबकि कक्षा नौ में पंजीकृत 63 परीक्षार्थियों में दो अनुपस्थित रहे। हमीरपुर के राजकीय बालिका इंटर काॅलेज में परीक्षा हुई। यहां पर कक्षा छह में 45 परीक्षार्थियों में सात अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

कक्षा नौ में 49 में छह परीक्षार्थियों ने परीक्षा नहीं दी। महोबा के राजकीय इंटर काॅलेज में परीक्षा कराई गई। यहां कक्षा छह में पंजीकृत 52 में 51 ने परीक्षा दी। कक्षा नौ में पंजीकृत सभी 50 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। चित्रकूट के राजकीय बालिका इंटर काॅलेज कर्वी में परीक्षा हुई। यहां कक्षा छह में पंजीकृत 28 में एक परीक्षा से गैरहाजिर रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कक्षा नौ में पंजीकृत 27 परीक्षार्थियों में दो अनुपस्थित रहे। परीक्षा पूरी तरह से शांतिपूर्ण रही। देर शाम तक उत्तर पुस्तिकाएं कोषागार बांदा के डबल लॉक में रखवा दी गई।




अधिकारियों ने किया निरीक्षण

डीएवी इंटर काॅलेज में डीआईओएस विजयपाल सिंह, तहसीलदार राधेश्याम सिंह, श्रम उपायुक्त एके सिंह, सहायक श्रमायुक्त डाॅ. संतोष कुमार, सहायक श्रम प्रवर्तन अधिकारी महेंद्र कुमार, सुनील कुमार, अटल विद्यालय के प्रधानाचार्य रामबहाल मौर्य, डीएवी के प्रधानाचार्य डाॅ. आनंद गुप्ता, नायब तहसीलदार धनंजय कुमार ने निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed