फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   375 lawsuits settled in Micro Lok Adalat

माइक्रो लोक अदालत में 375 मुकदमों का निपटारा

Sun, 18 Oct 2020 11:03 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
375 lawsuits settled in Micro Lok Adalat
दीप जलाकर माइक्रो लोक अदालत का उद्घाटन करते जनपद न्यायाधीश राधेश्याम यादव। - फोटो : BANDA
बांदा। जिला जजी और तहसील मुख्यालयों में रविवार को आयोजित माइक्रो लोक अदालत में विभिन्न प्रकार के 375 छोटे अपराधों के मुकदमों का निस्तारण किया गया। न्यायिक अधिकारियों ने आरोपियों पर पांच लाख 61 हजार 625 रुपये जुर्माना किया। राजस्व अदालतों में भी 205 छोटे आपराधिक केस निपटाए गए।
विज्ञापन

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में जिला जजी में आयोजित माइक्रो लोक अदालत का जनपद न्यायाधीश राधेश्याम यादव ने सरस्वती प्रतिमा पर दीप जलाकर उद्घाटन किया। अध्यक्षता भी की। एक मुकदमे का निस्तारण करते हुए 500 रुपये जुर्माना किया।
विज्ञापन

अपर जिला जज द्वितीय रामकरन ने एक केस निपटाया। अपर जिला जज तृतीय रिजवान अहमद ने 4 मुकदमे निस्तारित किए। अपर जिला जज चतुर्थ हरेंद्र प्रसाद ने एक मुकदमे का निस्तारण किया। अपर जिला जज (ईसी एक्ट) पवन कुमार शर्मा ने चार मुकदमे निस्तारित करते हुए 1 लाख 45 हजार रुपये जुर्माना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट संजय कुमार ने 38 मुकदमों के निपटाते हुए 27 हजार 800 रुपये और सिविल जज (सीनियर डिवीजन) भारतेंदु प्रकाश गुप्त ने 8 मुकदमों में 4600 रुपये जुर्माना किया। प्रथम अपर सीजेएम नदीम अनवर ने 48 मुकदमे निपटाते हुए तीन लाख 55 हजार 700 रुपये जुर्माना किया। सिविल जज (जूनियर डिवीजन) अनुजा सिंह ने 500 रुपये जुर्माना किया।

सिविल जज (बबेरू) महेंद्र कुमार पांडेय ने 39 मुकदमों का निस्तारण करते हुए 23,500 रुपये और सिविल जज (अतर्रा) सर्वेश सिंह यादव ने 26 केस निपटाकर 4025 रुपये जुर्माना लगाया। इनके अलावा जिले के सभी उप जिला मजिस्ट्रेटों ने भी अपने न्यायालयों में सुनवाई के बाद कुल 205 लघु अपराध के मुकदमे निस्तारित किए। माइक्रो लोक अदालत में कोविड-19 गाइड लाइन का पालन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed