फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   36 hajaar mahilaon ko milega rojagaar

36 हजार महिलाओं को मिलेगा

Thu, 26 Aug 2021 10:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 26 Aug 2021 10:27 PM IST
विज्ञापन
36 hajaar mahilaon ko milega rojagaar
बांदा। मिशन शक्ति अभियान के तहत चालू वित्तीय वर्ष में मनरेगा से 36,499 ग्रामीण महिलाओं को 100 दिन रोजगार दिया जाएगा। इनमें 7949 महिलाओं को व्यक्तिगत कार्य पर मनरेगा के तहत मजदूरी दी जाएगी।
विज्ञापन

नवंबर माह तक 10,950 महिलाओं को 100 दिन व 1973 महिलाओं को व्यक्तिगत कार्य दिए जाएंगे। शासन ने मिशन शक्ति के तहत चालू वित्तीय वर्ष 2021-22 में जिले में महिलाओं को रोजगार देने का लक्ष्य निर्धारित किया है।
विज्ञापन

जिले में पूरे साल में 36,499 महिलाओं को 100 दिन रोजगार दिया जाना है। इसमें नवंबर माह तक 10,950 महिलाओं को 100 दिन रोजगार देने का लक्ष्य तय किया गया है। उधर, शासन ने मनरेगा के तहत व्यक्तिगत कार्य के लिए वर्ष में 9949 महिलाओं का लक्ष्य निर्धारित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें नवंबर माह तक 1973 महिलाओं को व्यक्तिगत कार्य पर मनरेगा से मजदूरी दी जाएगी। इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त न करने की चेतावनी दी गई है।
ब्लाकवार महिलाओं के लिए निर्धारित लक्ष्य---
ब्लाक वर्ष लक्ष्य नवंबर तक
बबेरू 4749 1900
बड़ोखर 4514 1806
बिसंडा 3812 1144
जसपुरा 2490 747
कमासिन 4280 1284
महुआ 5837 1751
नरैनी 6459 1938
तिंदवारी 4358 1307
योग- 36,499 11,877
मिशन में दिए जाने वाले निजी कार्य---
ब्लाक वार्षिक लक्ष्य नवंबर तक
बबेरू 1195 359
बड़ोखर 937 281
बिसंडा 840 252
जसपुरा 471 141
कमासिन 964 289
महुआ 1144 343
नरैनी 1456 437
तिंदवारी 942 283
योग- 7949 2385
सभी बीडीओ को आदेश दिए गए कि मिशन शक्ति के तहत शासन द्वारा महिलाओं को दिए जाने वाले रोजगार का लक्ष्य पूरा किया जाए। चेतावनी दी गई कि लक्ष्य पूरा न होने पर संबंधित के विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी।
- वेद प्रकाश मौर्य, मुख्य विकास अधिकारी, बांदा।
मिशन शक्ति के तहत छात्राओं को जागरूक किया
बांदा। राजकीय महिला महाविद्यालय में मिशन शक्ति के तहत चुप्पी तोड़ो, खुलकर बोलो अभियान के प्रथम चरण में छात्राओं को जागरूक किया गया। छात्रा आरजू ने महिलाओं संग होने वाले अन्याय पर चर्चा की। प्रिया नामदेव ने छात्राओं से अपने साथ होने वाले अनैतिक कार्यों पर मौन न रहते हुए उनका विरोध किया।
प्राचार्य डॉ. दीपाली गुप्ता, सह नोडल प्रभारी डॉ. विनोद सिंह चंदेल ने कार्ययोजना पर प्रकाश डाला। इस मौके पर ज्योति मिश्रा, अंकिता तिवारी, डॉ. शशिभूषण मिश्र, डॉ. जयंती सिंह, जय प्रकाश सिंह, डॉ. मोहम्मद अफजल, डॉ. विनय कुमार पटेल आदि उपस्थित रहे। सपना सिंह ने सभी का आभार जताया।
मेहनत से महिलाएं बन सकतीं सफल
बांदा। मिशन शक्ति फेज-3 के तहत राजकीय महिला महाविद्यालय में महिला उद्यमिता का विकास विषय पर बृहस्पतिवार को ऑनलाइन वेबिनार में श्रद्धा निगम ने महिलाओं के आर्थिक स्वावलंबन की जरूरत को रेखांकित कर व्यावसायिक क्षेत्रों में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी पर भी प्रकाश डाला।
प्राचार्य डॉ. दीपाली गुप्ता ने महिलाओं को नए क्षेत्रों में रोजगार तलाशने की जरूरत की ओर ध्यान आकर्षित किया। उन्होंने छोटे-छोटे स्टार्टअप से व्यवसाय खड़ा करने वाली महिलाओं का उदाहरण देते हुए बताया कि मेहनत और दृढ़ इच्छा शक्ति स्त्री जाति का गुण है जो उन्हें किसी भी क्षेत्र में सफल बना सकता है।

प्रवक्ता डॉ. जितेंद्र कुमार, डॉ. जय कुमार चौरसिया, डॉ. माया वर्मा, डॉ. शशिभूषण मिश्र, जय प्रकाश सिंह, डॉ. सबीहा रहमानी, ज्योति मिश्रा, सुधा तिवारी, डॉ. मो. अफजल, डॉ. विनय कुमार, डॉ. वीरेंद्र प्रताप चौरसिया ने भी शिरकत की।
संचालन एनएसएस प्रभारी डॉ. अंकिता तिवारी ने किया। सह नोडल प्रभारी डॉ. विनोद सिंह चंदेल ने स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed