फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   32 students of agricultural university selected in campus recruitment

कैंपस रिक्रूटमेंट में कृषि विश्वविद्यालय के 32 छात्रों का चयन

Tue, 05 Apr 2022 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 05 Apr 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
32 students of agricultural university selected in campus recruitment
बांदा। कृषि क्षेत्र में भी युवाओं के लिए अपार संभावनाएं हैं। पिछले दो वर्षों से कोरोना काल में बेरोजगारी से जूझ रहे युवाओं को यहां कृषि विश्वविद्यालय में एक नई उमंग मिली है। विश्वविद्यालय के 32 छात्रों ने अपनी योग्यता के दमखम पर कैंपस रिक्रूटमेंट में कृषि क्षेत्र की एक अग्रणी कंपनी में सफलता हासिल की है। यह सभी छात्र उद्यान महाविद्यालय के हैं।
विज्ञापन

बुंदेलखंड में भले ही खेती को घाटे का सौदा समझा जाने लगा हो पर अभी भी इस क्षेत्र में रोजगार के अवसर कम नहीं हुए। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय कंपनियां कृषि क्षेत्र में दिलचस्पी रखने वाले युवाओं को अपना रही हैं। इसी श्रृंखला में बांदा स्थित कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय में उद्यान महाविद्यालय के 32 छात्रों को सफलता हाथ लगी है। कृषि क्षेत्र में अग्रणी मानी जाने वाली कंपनी दयाल ग्रुप में उनका चयन हुआ है।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय कुलपति प्रो.नरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि छात्रों को यह सफलता उनकी मेहनत और डायरेक्ट्रेट ट्रेनिंग एवं प्लेसमेंट द्वारा लगातार छात्रों का भविष्य संवारने की हो रहीं कोशिशों का नतीजा है। कृषि क्षेत्र व्यापक होने के साथ-साथ रोजगार और स्वरोजगार के अवसर प्रदान करता है। कुलपति ने छात्रों के अभिभावकों और निदेशक प्रो.भानु प्रकाश मिश्रा को भी सराहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

निदेशक मिश्र ने बताया कि छात्रों के चयन की प्रक्रिया तीन चरणों में हुई है। पहले चरण में 63 छात्रों का ऑनलाइन साक्षात्कार लिया गया। इसमें 49 चयनित हुए। दूसरे चरण में परीक्षा कराई गई। जिसमें चयनित छात्रों का अंतिम साक्षात्कार हुआ। निदेशक ने बताया कि इन छात्रों को शुरूआत में साढ़े 3 से साढ़े 4 लाख रुपये सालाना पैकेज पर काम मिलेगा।

उन्होंने यह भी बताया कि निदेशालय ने छात्र-छात्राओं के लिए विशेष मॉडल पर काम शुरू कर दिया है। आने वाले समय में देश की कई नामचीन कंपनियां इस विश्वविद्यालय में कैंपस रिक्रूटमेंट के लिए आएंगी। निदेशालय जल्द ही एकेडमिया इंडस्ट्री समिट करवाने की योजना पर भी काम करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed