{"_id":"64627b3035b624bb5e055af6","slug":"32-got-job-in-adani-group-company-banda-news-c-12-1-235699-2023-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: अदाणी ग्रुप की कंपनी में 32 को मिली नौकरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: अदाणी ग्रुप की कंपनी में 32 को मिली नौकरी
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। अदाणी ग्रुप की कंपनी मुंद्रा सोलर प्राइवेट लिमिटेड ने इंटर, आईटीआई और स्नातक व डिप्लोमा धारक अभ्यर्थियों को नौकरी का मौका दिया है। हालांकि साक्षात्कार में 160 छात्र-छात्राओं में से सिर्फ 32 को ही नौकरी मिली है।
अदाणी ग्रुप की कंपनी मुंद्रा सोलर प्राइवेट लिमिटेड में नौकरी का अवसर सोमवार को कैंपस प्लेसमेंट के तहत मिला। केसीएनआईटी आईटीआई परिसर में कंपनी अधिकारियों ने साक्षात्कार लिया। मैनेजर योगेंद्र चौहान ने प्रजेंटेशन के माध्यम से उपस्थित छात्र-छात्राओं को कंपनी के कार्य समेत सोलर सेल निर्माण के बारे में जानकारी दी। सोलर कंपनी में नौकरी के अवसर के बारे में भी बताया।
इसके बाद साक्षात्कार हुआ। इसमें 32 छात्र-छात्राओं का चयन ही हो सका। कंपनी अधिकारियों ने यह भी बताया कि ओवर टाइम, पीएफ, फूडिंग व लाजिंग आदि संबंधी जानकारी दी गई।
विज्ञापन
संस्थान के प्लेसमेंट प्रभारी अनिल कुमार ने चयनित छात्र-छात्राओं को कंपनी में कम से कम एक से दो वर्ष तक काम करने का अनुभव हासिल करने के लिए प्रेरित किया। प्रधानाचार्य समरजीत सिंह ने सभी चयनित छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।