{"_id":"5ab14f9f4f1c1baf758b6829","slug":"31521569695-banda-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतर्रा स्टेशन में इलेक्ट्रानिक सिग्नल प्रणाली शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतर्रा स्टेशन में इलेक्ट्रानिक सिग्नल प्रणाली शुरू
Updated Tue, 20 Mar 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
अतर्रा (बांदा)। स्थानीय रेलवे स्टेशन में इलेक्ट्रानिक इंटरलॉकिंग सिस्टम शुरू हो गया। झांसी के रेल अधिकारियों ने पूजा-अर्चना के बाद मंगलवार को इसकी शुरुआत की। अब इसी आधुनिकतम प्रणाली के जरिए ट्रेनों का संचालन होगा। कोहरे व बारिश में ट्रेन हादसों की आशंका कम हो जाएगी।
झांसी मंडल के तहत आने वाले सभी स्टेशनों में सबसे पहले अतर्रा रेलवे स्टेशन को सिग्नल प्रणाली की सुविधा मिली है। स्टेशन मास्टर के नए भवन से बहुसंख्यक सिग्नल व्यवस्था संचालित होंगी। शुभारंभ के मौके पर झांसी मंडल के वरिष्ठ मंडल सिग्नल एवं दूरसंचार अभियंता अमित गोयल व हरि सिंह सहित अभियंता पुरुषोत्तम गुप्ता, सहायक मंडल अभियंता एचसी गिल, मुख्य संचालन निरीक्षक सुरेश कुमार आदि उपस्थित रहे। स्टेशन परिसर में 10 सिग्नल लगाए गए हैं। स्टेशन मास्टर के कक्ष में दो बड़ी स्क्रीन लगाई गई हैं।
स्टेशन मास्टर मुर्तजा खां ने बताया कि इस बहुसंकेतक सिग्नल प्रणाली से दुर्घटनाओं की संभावना कम होगी। ट्रेनों के आवागमन सहित संपूर्ण स्टेशन परिसर में लगे संकेतक उनकी नजर के सामने रहेंगे। क्रासिंगों पर लगे फाटकों में काम करने वाले कर्मी मुख्य संचालक निरीक्षक के निर्देशों पर काम कर सकेंगे। अभी तक स्टेशन मास्टर के माध्यम से यह काम होता था। लेकिन अब कंप्यूटर से ये सारे सिस्टम आपरेट होंगे।
विज्ञापन
-झांसी मंडल अधिकारियों ने हवन-पूजन से की शुरुआत
-कोहरे व बारिश में ट्रेनों के संचालन में नहीं होगी बाधा