फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   डेंगू अलर्ट, अस्पताल में खुला 8 बेड का विशेष वार्ड

डेंगू अलर्ट, अस्पताल में खुला 8 बेड का विशेष वार्ड

Mon, 24 Jul 2017 12:03 AM IST
Updated Mon, 24 Jul 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
डेंगू अलर्ट, अस्पताल में खुला 8 बेड का विशेष वार्ड
बांदा। डेंगू को लेकर प्रदेश सरकार द्वारा किए गए अलर्ट के बाद जिला अस्पताल में डेंगू वार्ड बना दिया गया, लेकिन जांच संबंधी सुविधाएं नहीं हैं। मौसमी बीमारियों की भरमार होने से डेंगू के लिए हृदय रोग विभाग के कार्डियोलाजी वार्ड को आरक्षित कर दिया गया है, जिसमें आठ बेड हैं।
विज्ञापन


जिला अस्पताल में रोजाना 1300 से ज्यादा मरीज आ रहे हैं। डेंगू के मरीज पाए जाने पर उन्हें बनाए गए विशेष वार्ड में भर्ती किया जाता है। लेकिन डेंगू की जांच के लिए किट नहीं है और न ही अलग से स्टाफ है। मुख्य चिकित्साधीक्षक डा.किशोरीलाल ने बताया कि डेंगू का प्रकोप जुलाई से अक्तूबर माह तक रहता है।
विज्ञापन


हालांकि मौजूदा समय में डेंगू का कोई मरीज नहीं है। अन्य रोगों के 140 मरीज भर्ती हैं। उन्होंने बताया कि मुख्य चिकित्सा अधिकारी को पत्र भेजकर डेंगू की जांच के लिए किट उपलब्ध कराने और चार स्टाफ नर्स व दो वार्ड ब्वाय नियुक्त कराने का अनुरोध किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि डेंगू की जांच चित्रकूटधाम मंडल में उपलब्ध नहीं है। इसके लिए मरीज को कानपुर या लखनऊ जाना होता है। उधर, प्राइवेट पैथालाजी वाले खून का नमूना लेकर जांच के लिए महानगरों को भेजते हैं। इसमें वह 600 से 800 रुपये तक लेते हैं।

-जांच के लिए जिला अस्पताल में नहीं हैं किट
-सीएमएस ने सीएमओ को पत्र से अवगत कराया
-रोजाना 1300 मरीज आ रहे जिला अस्पताल
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed