फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   3127 left Navodaya entrance exam in cold

Banda News: ठंड में 3127 ने छोड़ी नवोदय प्रवेश परीक्षा

Sun, 21 Jan 2024 12:12 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Sun, 21 Jan 2024 12:12 AM IST
विज्ञापन
3127 left Navodaya entrance exam in cold
बांदा। नवोदय विद्यालयों में कक्षा छह में दाखिले के लिए 2546 बच्चों ने शनिवार को 14 विद्यालयों में प्रवेश परीक्षा दी। बच्चों ने बताया कि पेपर ज्यादा कठिन नहीं था। परीक्षा देने वाले पंजीकृत बच्चों की संख्या 5673 थी। उधर, कड़ाके की ठंड में 3127 बच्चों ने परीक्षा छोड़ दी।
विज्ञापन


शहर के आदर्श बजरंग इंटर काॅलेज में पंजीकृत 688 परीक्षार्थियों में 352 ने परीक्षा दी और 336 अनुपस्थित रहे। प्रधानाचार्य कैप्टन मिथलेश पांडेय ने बताया कि परीक्षा शांतिपूर्ण रही। उधर, विसंडा के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में 251 में 117 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी। 134 अनुपस्थित रहे। आदर्श इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डाॅ. योगेंद्र कुमार ने बताया कि 234 में 219 उपस्थित रहे। कमासिन के राजकीय महिला इंटर काॅलेज में 203 परीक्षार्थियों में 101 छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य हेमलता वर्मा ने बताया कि परीक्षा दो कमरों में कराई गई। बबेरू व अतर्रा सहित नरैनी में भी परीक्षाएं शांतिपूर्ण रहीं। नवोदय विद्यालय द्वारा गठित सचल दल ने कई विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। कोई नकलची नहीं पकड़ा गया। परीक्षाएं दो पालियों में कराई गई। उधर, बच्चों ने परीक्षाओं की व्यवस्थाओं पर संतोष जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


परीक्षार्थियों की बात...

छात्र रूद्र निवासी बाबा तालाब बांदा ने बताया कि प्रश्नपत्र में गणित, विज्ञान, अंग्रेजी और हिंदी के करीब 60 फीसदी प्रश्न आए थे। 20 नंबर के सामान्य ज्ञान के प्रश्न पूछे गए। चमरौडी चौराहा बांदा निवासी छात्रा सृष्टि ने बताया कि परीक्षा में ज्यादा कठिन प्रश्न नहीं आए। सामान्य ज्ञान से संबंधित प्रश्न काफी सरल थे। जिससे 20 मिनट पहले ही पेपर हल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed