फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   31 static magistrates for

संवेदनशील केंद्रों के लिए 31 स्टेटिक मजिस्ट्रेट

Thu, 26 Nov 2015 11:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Thu, 26 Nov 2015 11:49 PM IST
विज्ञापन
31 static magistrates for

बांदा। ग्राम प्रधान व सदस्य चुनाव के पहले चरण में

विज्ञापन
बड़ोखर खुर्द व महुआ ब्लाक में मतदान के लिए शुक्रवार को पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी। अति संवेदनशील मतदान केंद्रों में 31 स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। इनके अलावा 31 सेक्टर मजिस्ट्रेट लगाए गए हैं।

बड़ोखर खुर्द ब्लाक में 59 ग्राम पंचायतों के लिए 125 मतदान केंद्रों के 226 बूथों में वोट पड़ेंगे। यहां 226 पोलिंग पार्टियों के अलावा 34 पार्टियां रिजर्व में रखी गई हैं।

ब्लाक में कुल 904 कर्मचारी मतदान ड्यूटी में लगाए गए हैं। संवेदनशील श्रेणी के 25, अति संवेदनशील 22 और 24 अति संवेदनशील प्लस मतदान केंद्रों में सुरक्षा की विशेष व्यवस्था की गई है।

यहां सशस्त्र पुलिस बल के साथ स्टेटिक मजिस्ट्रेट पूरे समय निगरानी रखेंगे। पोलिंग पार्टियां राजा देवी डिग्री कालेज से रवाना होंगी।

उधर, महुआ ब्लाक में 76 ग्राम पंचायतों के लिए 121 मतदान केंद्रों के 249 बूथों में वोट डाले जाएंगे। यहां संवेदनशील मतदान केंद्रों की संख्या 37 है।

अति संवेदनशील 46 और अति संवेदनशील प्लस के रूप में चिन्हित 38 मतदान केंद्रों में सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं। 249 पोलिंग पार्टियों के अलावा 38 पार्टियां रिजर्व में रखी गई हैं।

यहां 996 मतदान कर्मी ड्यूटी पर लगाए गए हैं। पोलिंग पार्टियां जवाहरलाल नेहरू इंटर कालेज, गिरवां से रवाना होंगे। बड़ोखर खुर्द ब्लाक में 12 और महुआ ब्लाक में 19 स्टेटिक मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं।

यह पूरे समय संवेदनशील केंद्रों में भ्रमण कर उच्चाधिकारियों को स्थिति से अवगत कराएंगे। इनके अलावा बड़ोखर खुर्द ब्लाक में दो सुपर जोनल, तीन जोनल और 15 सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं।

महुआ ब्लाक में तीन सुपर जोनल, चार जोनल और 16 सेक्टर मजिस्ट्रेट मतदान केंद्रों में भ्रमण कर हर दो घंटे में मतदान के औसत की जानकारी जोनल मजिस्ट्रेटों को उपलब्ध कराएंगे।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed