फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   31.93 quintal paddy yield in one hectare

एक हेक्टेयर में 31.93 क्विंटल धान की पैदावार

Thu, 29 Oct 2020 11:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
31.93 quintal paddy yield in one hectare
31.93 quintal paddy yield in one hectare - फोटो : BANDA
बांदा। सदर तहसील के जौरही गांव में गुरुवार को डीएम ने धान के खेत में क्रॉप कटिंग कराई। उधर, गांव पल्हरी में एसडीएम सदर सुधीर कुमार ने क्रॉप कटिंग कराई। बीमा कंपनी के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे। एक हेक्टेयर में 31.93 क्विंटल धान की पैदावार हुई है।
विज्ञापन

जौरही गांव में डीएम ने किसान बाबूराम पुत्र रामकिशोर के खेत में धान की क्रॉप कटिंग कराई। 0.878 हेक्टेयर रकबे में यह खेत त्रिभुजाकार का है। इसमें 43.3 वर्ग मीटर में 13.870 किलोग्राम धान निकला। यानी 31.93 क्विंटल प्रति हेक्टेयर धान की पैदावार हुई है।
विज्ञापन

सदर तहसीलदार अवधेश कुमार निगम ने डीएम को अभिलेख दिखाए। उन्होंने बताया कि फसलों की उत्पादकता, राष्ट्रीय खाद्यान्न नीति, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत किसानों को क्षतिपूर्ति देने के लिए क्रॉप कटिंग का आंकड़ा महत्वपूर्ण होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपर सांख्यिकी अधिकारी राजेश तिवारी, बीमा कंपनी एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी के जिला समन्वयक अजीत शर्मा, क्रॉप कटिंग समन्वयक अली रजा, धर्मेंद्र कुमार और सदर तहसील के राजस्व निरीक्षक और क्षेत्रीय लेखपाल मौजूद रहे।

उधर, सदर एसडीएम सुधीर कुमार ने सदर तहसील के पल्हरी गांव में अपनी उपस्थिति में खेत में धान की क्रॉप कटिंग कराई। यहां 18.83 क्विंटल प्रति हेक्टेयर पैदावार सामने आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed