फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   30 school vehicles invoiced, 11 Seas

30 स्कूली वाहनों का चालान, 11 सीज

Sat, 21 Jan 2017 12:10 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा Updated Sat, 21 Jan 2017 12:10 AM IST
विज्ञापन
30 school vehicles invoiced, 11 Seas
स्कूल बस से उतरते मासूम बच्चे। - फोटो : amarujala

एटा में हुए दर्दनाक हादसे से प्रशासन सबक नहीं ले रहा। घने कोहरे के दौरान स्कूल बस और वैन संचालन पर अधिकारियों और स्कूल प्रशासन को उपाय तलाशना होगा। उधर, परिवहन विभाग ने चेकिंग अभियान के तहत चित्रकूटधाम मंडल के चारों जनपदों में 30 स्कूली वाहनों का चालान किया और 11 वाहन सीज किए।

विज्ञापन


गुरुवार को घने कोहरे से एटा में ट्रक और स्कूल बस भिड़ंत में 12 बच्चों की मौत हो गई थी। ऐसे दर्दनाक हादसे की पुनरावृत्ति न हो इसके लिए शासन-प्रशासन को उपाय तलाशना होंगे। घने कोहरे में स्कूल वाहन संचालन में सावधानी बरतने को लेकर सख्ती भी जरूरी है। यहां भी पूर्व में कई घटनाएं हो चुकी हैं। छह साल पूर्व ओवर ब्रिज से नीचे स्कूली बस गिर गई थी।
विज्ञापन


लेकिन बस खाली होने से बड़ा हादसा टल गया। तीन साल पूर्व गैस किट से वैन में आग लग गई। राहगीरों ने शीशे तोड़कर मासूमों को बाहर निकाल लिया गया। प्रदीव श्रीवास्तव (स्वराज कालोनी), आलोक अग्रवाल (कैलाशपुरी), संदीप अग्रवाल (फूटाकुआं) आदि अभिभावकों का कहना है कि स्कूली वाहनों के संचालन में लापरवाही नहीं होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


चालक और क्लीनर का भी परीक्षण जरूरी है। उधर, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी वीरेंद्र सिंह ने बताया कि हादसे के बाद परिवहन आयुक्त ने चेकिंग के निर्देश दिए हैं। शुक्रवार को अभियान के तहत में बांदा में 18 स्कूली वाहनों पर कार्रवाई हुई। इनमें 10 स्कूल बस व 4 वैनों का चालान हुआ और चार स्कूली वैन सीज किए गए।


उन्होंने बताया कि यह अभियान 22 जनवरी तक चलेगा। स्कूल बस के लिए चालक के पास 5 वर्ष पुराना कामर्शियल लाइसेंस होना चाहिए। चालक और सहायक को स्कूल ड्रेस अनिवार्य। बस या वैन की खिड़कियों में जाली लगी होना जरूरी। बस के पीछे शीशे में भी जाली होना चाहिए। परमिट-फिटनेस प्रमाण पत्र सही होना अनिवार्य। बच्चों को बस व वैन से सुरक्षित उतारने की जिम्मेदारी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed