फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   30 phased movement of Educational Officers Association

Banda News: एजुकेशनल ऑफिसर्स एसोसिएशन का 30 से चरणबद्ध आंदोलन

Fri, 17 Oct 2025 12:24 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Fri, 17 Oct 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
30 phased movement of Educational Officers Association
फोटो - 01 बीएसए को ज्ञापन देते यूपी एजुकेशनल मिनिस्ट्रीयल ऑफिसर्स एसोसिएशन के प्रतिनिधि। संवाद
बांदा। यूपी एजूकेशनल मिनिस्ट्रीयल आफिसर्स एसोसिएशन ने अपनी 19 सूत्रीय मांगों को लेकर 30 अक्तूबर से चरणबद्ध आंदोलन की घोषणा की है।एसोसिएशन ने बुधवार को शाम यहां शिक्षा विभाग के उच्चाधिकारियों को ज्ञापन भेजा और धरना दिया।
विज्ञापन

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को सौंपे ज्ञापन में कहा गया है कि निदेशालय और शासन स्तर पर लंबित 19 मांगों को पूरा नहीं किया जा रहा। एसोसिएशन में इससे नाराजगी है। महानिदेशक स्कूल शिक्षा, निदेशक (माध्यमिक ) और अपर शिक्षा निदेशक (बेसिक) को संबोधित ज्ञापन में कहा गया है कि प्रांतीय नेतृत्व पर 30 अक्तूबर को जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय, 12 नवंबर को डायट, 27 नवंबर को मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक (बेसिक), 10 दिसंबर को संयुक्त शिक्षा निदेशक, 23 दिसंबर को अपर शिक्षा निदेशक (बेसिक) प्रयागराज, 16 जनवरी को शिक्षा निदेशक (बेसिक), 29 जनवरी को शिक्षा निदेशक (माध्यमिक), लखनऊ, 10 फरवरी को महानिदेशक स्कूल शिक्षा कार्यालयों एक में धरना दिया जाएगा।
विज्ञापन

इस दौरान मांगें न मानीं गई तो 25 फरवरी से महानिदेशक स्कूल शिक्षा, लखनऊ कार्यालय में बेमियादी धरना प्रदर्शन होगा।ज्ञापन देने वाले प्रतिनिधि मंडल में जनपद अध्यक्ष सुधीर कुमार निगम, मंत्री सुनील कुमार कुशवाहा सहित अशोक सेठी, शिवस्वरूप यादव, अनूप सोनी, रूपेश पाठक, अर्चना शुक्ला, संजीव प्रजापति, सलमान खां, सुनील, उमेश, आशुतोष, राजेश आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed