{"_id":"493288b74db6fddd264b344c5f0650e6","slug":"30-ddc-30-candidates-returned-nominations-papers-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीडीसी के 30 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र वापस लिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीडीसी के 30 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र वापस लिए
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Tue, 06 Oct 2015 11:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। डीडीसी व बीडीसी चुनाव के दूसरे चरण में डीडीसी के चार और बीडीसी के
विज्ञापन
30 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र वापस ले लिए। डीडीसी में अब छह वार्डों
में 92 प्रत्याशियों के बीच मुकाबला होगा।
मंगलवार को डीडीसी वार्ड-9 (तिंदवारी प्रथम) में अजय पाल व शिवशरण सिंह (बेंदा) ने नाम वापस ले लिए। अब इस वार्ड में 12 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। वार्ड-10 (तिंदवारी द्वितीय) में अर्चना पत्नी बाबू सिंह (बछेउरा) ने पर्चा वापस लिया। अब इस वार्ड में 15 प्रत्याशी के बीच चुनाव होगा। वार्ड-12 (जसपुरा प्रथम) से रामकिशोर पाल ने भी मैदान छोड़ दिया। पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित इस वार्ड में अब 16 प्रत्याशियों के बीच मुकाबला होगा। बाकी तीन वार्डों में किसी प्रत्याशी ने नाम वापस नहीं लिया। अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित वार्ड-8 (बबेरू पंचम) में सबसे अधिक 25 प्रत्याशियों के बीच मुकाबला है। वार्ड-11 में 11, वार्ड-13 में 13 प्रत्याशी चुनाव लड़ेंगे।
उधर, बीडीसी के लिए तिंदवारी ब्लाक में 15 प्रत्याशियों ने नाम वापस लिए। एक वार्ड में निर्विरोध बीडीसी चुने जाने के बाद अब यहां 88 वार्डों के लिए 451 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। जसपुरा ब्लाक में भी 15 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र वापस लिए। यहां वार्ड-14 से शैलेंद्र सिंह के निर्विरोध चुने जाने के बाद अब 52 वार्डों में 293 प्रत्याशियों के बीच मुकाबला होगा।