फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   2861 voters increased in civic areas

Banda News: निकाय क्षेत्रों में बढ़े 2861 मतदाता

Sun, 02 Apr 2023 11:59 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 02 Apr 2023 11:59 PM IST
विज्ञापन
2861 voters increased in civic areas
बांदा। नगर निकाय क्षेत्रों की मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया गया। पुुनरीक्षण अभियान के दौरान नगर निकाय क्षेत्रों में करीब ढाई हजार से अधिक वोटरों का इजाफा हुआ है। इसी के साथ ही निकाय चुनाव की तैयारियां तेज हो गई हैं। दावेदार अपने-अपने निकाय क्षेत्र के वोटरों की सूची प्राप्त करने की जुगत में लग गए हैं, जिससे हार जीत की गणित लगाई जा सके।
विज्ञापन

अपर जिलाधिकारी उमाकांत त्रिपाठी ने बताया कि निकाय चुनाव की मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया गया है। जिले की दो नगर पालिका बांदा, अतर्रा सहित छह नगर पंचायत मटौध, तिंदवारी, बबेरू, नरैनी, ओरन, बिसंडा में 18 नंवबर 2022 को मतदाताओं की संख्या 250909 थी। निर्वाचन आयोग के निर्देश पर पिछले माह चलाए गए नगरीय निकाय पुनरीक्षण अभियान-2023 में परिवर्धन, संशोधन व विलोपन के बाद मतदाताओं की संख्या 253770 पहुंच गई है।
विज्ञापन

पुनरीक्षण अभियान में नगर पालिका बांदा, अतर्रा, नगर पंचायत तिंदवारी, बबेरू, नरैनी, बिसंडा में 2861 मतदाता बढ़े हैं, जबकि नगर पंचायत मटौंध में 352 व ओरन में पांच मतदाता घटे हैं। सूची निरीक्षण के लिए कार्यालय निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, जिला निर्वाचन कार्यालय व संबंधित निकायों में उपलब्ध है। मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन होने के बाद चुनावी हलचल तेज हो गई है। कई प्रत्याशियों ने वोटरों के बीच भी जाना शुरू कर दिया है। शहर व वार्डों में प्रचार प्रसार के लिए प्रत्याशियों के बैनर लगने लगे है। आयल पेंट आदि होने लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट-

यह है स्थिति
नगर पालिका बांदा 1720 बढ़े
नगर पालिका अतर्रा 732 बढ़े
नंगर पंचायत मटौंध 352 बढ़े
नंगर पंचायत तिंदवारी 111 बढ़े

नंगर पंचायत बबेरू 193 बढ़े

नंगर पंचायत नरैनी 274 बढ़े

नंगर पंचायत ओरन 05 घटे

नंगर पंचायत बिसंडा 188 बढ़े
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed