फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   28 people donated blood

विधायक समेत 28 महादानियों ने किया रक्तदान

Sun, 14 Jun 2015 11:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Sun, 14 Jun 2015 11:41 PM IST
विज्ञापन
28 people donated blood
विश्व रक्तदान दिवस पर जिला अस्पताल में लगे कैंप में खून देकर किसी की जान बचाने का जज्बा दिखाई दिया। अमर उजाला फाउंडेशन के बैनर तले ब्लड बैंक में आयोजित रक्तदान शिविर में विधायक सहित 28 लोगों ने स्वैच्छिक रक्तदान किया। करीब दो बजे तक चले कैंप में कई लोगों को अनफिट होने के कारण वापस कर दिया गया।
विज्ञापन


जिला अस्पताल में सुबह से ही रक्तदाताओं का आना शुरू हो गया था। उन्हें कैंप की जानकारी अमर उजाला में छपी खबर से मिली थी। ब्लड बैंक हाल में हुई गोष्ठी में वक्ताओं ने रक्तदान को पूजा समान बताया। ब्लड बैंक प्रभारी डा. एसके वाजपेयी ने कहा कि पिछले वर्षों से अमर उजाला द्वारा शुरू किए गए रक्तदान शिविरों के बाद रक्तदाताओं की संख्या में लगातार इजाफा हुआ है।
विज्ञापन


जरूरतमंदों की ब्लड संबंधी जरूरतें पूरी हो रही हैं। परिषदीय स्कूल की प्रधानाचार्य और टीचर्स कोआपरेटिव उपाध्यक्ष निधि श्रीवास्तव ने कहा कि रक्तदान से तमाम लोगों को जीवनदान मिल जाता है। युवा व्यापार मंडल अध्यक्ष अमित सेठ भोलू ने घोषणा की कि 15 अगस्त को उनका संगठन स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाद में प्रभारी मुख्य चिकित्साधिकारी डा. ओपी माहौर, उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष मनोज जैन, नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन वैश्य राजकुमार राज ने भी प्रशस्ति पत्र और अमर उजाला की ओर से दिए गए गिफ्ट रक्तदाताओं को सौंपे। जिला पंचायत सदस्य दलपत सिंह ने भी कई रक्तदाताओं को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से दिया गया प्रशस्ति पत्र सौंपा।

शिविर में शामिल होने और अपना ब्लड डोनेट करने के लिए कांग्रेस विधायक दलजीत सिंह सुबह लखनऊ से चलकर दोपहर को यहां पहुंचे। उन्होंने भी रक्तदान किया और भारतीय जनता युवा मोर्चा के कई कार्यकर्ताओं समेत कई रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र सौंपे।

विधायक को अमर उजाला बांदा कार्यालय ब्यूरो प्रमुख अब्दुल रशीद सिद्दीकी और ब्लड बैंक प्रभारी डा. एसके वाजपेयी ने अमर उजाला द्वारा जारी प्रशस्ति पत्र सौंपा। हरेक रक्तदाता के स्वल्पाहार की भी व्यवस्था की गई थी। रेडक्रॉस सोसाइटी के सचिव बाबूलाल गुप्त, डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ अध्यक्ष बागीशचंद्र द्विवेदी, निरंकारी संत मंडल के डा. सुरेश इत्यादि को भी समय-समय पर रक्तदान शिविरों के आयोजन के लिए ब्लड बैंक की ओर से प्रशस्ति पत्र दिए गए।

महादान में ये बने हीरो
विधायक दलजीत सिंह, पुष्कर द्विवेदी (अध्यक्ष भाजयुमो), सलिल यादव (नगर अध्यक्ष भाजयुमो), उदित रुपौलिहा (मर्दन नाका), रोहित कुमार राजपूत (बाकरगंज), अभिषेक खरे उर्फ डंपी (सिविल लाइन), राहुल जैन (छोटी बाजार), रोहित जैन (छोटी बाजार), अनिल यादव (इंदिरा नगर), रामजी वर्मा (बसपा कार्यकर्ता, सिंहपुर), धनंजय भारद्वाज (स्वराज कालोनी), कुलदीप साहू (सिविल लाइन), वीरेंद्र कुमार साहू (सर्वोदय नगर), अर्जुन गुप्ता (कैलाशपुरी), अनुपम वर्मा (अलीगंज), फिरोज खां (मर्दन नाका), आशीष पांडेय (कटरा), सौरभ मिश्रा (जरैली कोठी), निधि श्रीवास्तव (अर्दली बाजार, कटरा), बृजेंद्र सिंह (आवास विकास), विनोद तिवारी (गूलरनाका), अनूप श्रीवास्तव (छोटी बाजार), मदन गुप्ता (चिल्ला), केशव पाल (विधायक प्रतिनिधि, भूरागढ़), इमरान अली (गायत्री नगर), पंकज शर्मा (बलखंडी नाका), सीमांत खरे (आवास विकास), विक्रम पटेल (बंगालीपुरा)।

डटा रहा ब्लड बैंक स्टाफ
डा. एसके वाजपेयी (प्रभारी ब्लड बैंक), डा. प्रदीप कुमार गुप्ता, बृजेंद्र साहू (जिला कार्यक्रम प्रबंधक, एड्स), विपिन त्रिपाठी (काउंसलर पीसीटीसी), चंद्रेश गुप्ता (काउंसलर किशोर परामर्श केंद्र), वर्षा श्रीवास्तव (काउंसलर एसटीआई), हितेंद्र कुमार, धर्मेंद्र गुप्ता व एसएन द्विवेदी (लैब टेक्नीशियन), सुमन पटेल (एआरटी स्टाफ नर्स), डा. शिव कुमार (आयुष चिकित्सक), अंकित निगम (वार्ड ब्वाय), मुकेश कुमार (सफाई कर्मी)।


इन्होंने भी संभाली व्यवस्था
शिविर की व्यवस्था में अमर उजाला के नरेंद्र सिंह (विज्ञापन हेड), पंकज शर्मा, सत्येंद्र श्रीवास्तव, इमरान अली, सीमांत खरे, वीरेंद्र खरे, वीरेंद्र यादव, प्रदीप द्विवेदी, रामशरण दीक्षित, हीरालाल गुप्ता, मदन गुप्त (चिल्ला), अशोक कुमार शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed