{"_id":"6838abf5d86a076e74006d84","slug":"25-thousand-bounty-accused-arrested-in-encounter-banda-news-c-212-1-sknp1006-127296-2025-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने से घायल हुए बदमाश को उठाए पुलिस।
- फोटो : स्रोत- पुलिस।
मटौंध (बांदा)। मटौंध पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने गोवध में वांछित 25 हजार के इनामी को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से तमंचा और कारतूस बरामद हुए हैं। उस पर पशु क्रुरता निवारण अधिनियम, एनडीपीएस एक्ट सहित छह मामले चित्रकूट, मध्य प्रदेश में दर्ज हैं।
अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज ने बताया कि बुधवार की रात करीब 12 बजे मटौंध पुलिस और एसओजी टीम ने गौरिहार-छतरपुर रोड पर मटौंध थाने के आलमखोड़ मोड़ पर चेकिंग के दौरान मध्य प्रदेश के गौरिहार से आ रही कार को रोकने का इशारा किया। इस पर चालक ने कार दौड़ा दी। पुलिस ने पीछा किया तो फायर झोंक दिया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में दाहिने पैर में गोली लगने से आरोपीघायल हो गया। पुलिस ने उसे पकड़ लिया।
आरोपी मध्य प्रदेश के सतना जिले के नजीराबाद निवासी फैजान खां पर मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में पशु क्रूरता व मादक पदार्थों की तस्करी जैसे छह मामले दर्ज हैं। मटौंध थाने में भी गोवध निवारण अधिनियम में वांछित था। उसके ऊपर 25 हजार का इनाम था। उसके पास से 315 बोर का तमंचा, कारतूस और कार बरामद की गई है। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।