{"_id":"62b5f83084d82775ea7744d0","slug":"24-sanctuaries-to-be-built-for-anna-cattle-banda-news-knp7041105162","type":"story","status":"publish","title_hn":"अन्ना मवेशियों के लिए बनेंगे 24 अभ्यारण्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अन्ना मवेशियों के लिए बनेंगे 24 अभ्यारण्य
विज्ञापन
24 sanctuaries to be built for Anna cattle
- फोटो : BANDA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। चित्रकूटधाम मंडल में अन्ना मवेशियों के लिए 1100 से ज्यादा स्थायी व अस्थायी गोशालाएं हैं। इसके बावजूद अन्ना मवेशी सड़कों और खेतों पर घूमते रहते हैं। इससे निजात दिलाने के लिए शासन ने एक और पहल की है। अब शासन ने मंडल में हर ब्लॉक में पशुओं के लिए एक अभ्यारण्य को मंजूरी दी है। चारों जनपदों में सभी ब्लॉकों में कुल 24 अभ्यारण्यों की स्थापना होगी। यह 50 एकड़ में बनाया जाएगा। इसमें तालाब, चारा, टिनशेड आदि होंगे। इनके लिए जमीन की तलाश शुरू कर दी गई है।
मंडल में निराश्रित पशुओं की संख्या लगभग 2.16 लाख है। चारों जनपदों में स्थित 1162 स्थायी व अस्थायी गो आश्रय स्थलों में 1.63 लाख निराश्रित पशु संरक्षित हैं। शासन ने शत प्रतिशत निराश्रित पशुओं को संरक्षित करने का निर्देश दिया है। इसके लिए मंडल के प्रत्येक विकास खंड में निराश्रित पशुओं के लिए अभ्यारण्य स्थल का निर्माण किया जाएगा। प्रत्येक अभ्यारण्य में तीन हजार से अधिक पशुओं के संरक्षण की व्यवस्था होगी।
अभ्यारण्य की जनपदवार संख्या : बांदा-8, हमीरपुर-7, चित्रकूट-5 और महोबा-4
वर्जन
----
अभ्यारण्य स्थल की भूमि चिह्नित करने की जिम्मेदारी उपजिलाधिकारियों को दी गई है। भूमि मिलने के बाद इस्टीमेट तैयार कर शासन को भेजा जाएगा। - मनोज अवस्थी, उप निदेशक पशुपालन, चित्रकूटधाम मंडल, बांदा