{"_id":"6691a794c6372ec8d20b9c84","slug":"2335-elderly-pensioners-found-ineligible-and-dead-during-verification-banda-news-c-212-1-sknp1008-113043-2024-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: सत्यापन में 2335 बुजुर्ग पेंशनर मिले अपात्र व मृतक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: सत्यापन में 2335 बुजुर्ग पेंशनर मिले अपात्र व मृतक
विज्ञापन
बांदा। सत्यापन में वृद्धावस्था पेंशन पाने वाले 2335 लाभार्थी अपात्र व मृतक पाए गए। विभाग ने बैंकों को पत्र लिखा है कि मार्च में भेजी गई पेंशन राशि की निकासी रोक दी जाए।
जिले के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में कुल 60418 पेंशनर हैं। शासन के आदेश पर पेंशनरों के अपात्र व जीवित होने का सत्यापन कराया गया। सत्यापन में जिले के 1215 अपात्र व 1120 मृतक पाए गए। विभाग ने मार्च माह में खातों में भेजी गई तीन माह की पेंशन की निकासी को रोकने के लिए बैंक प्रबंधकों को पत्र लिखा है।
जिला समाज कल्याण अधिकारी अभिषेक अवस्थी का कहना है कि फिलहाल पेंशन की निकासी के लिए बैंकों से कहा गया है। जांच की जा रही है कि जो अपात्र पाए गए है उन्हें कितने माह की पेंशन भेजी गई है, जिससे वसूली की कार्रवाई की जा सके। इसी प्रकार मृतकों की भी जांच की जा रही है कि पेंशन मृतक होने के बाद तो नहीं पहुंच गई। यदि ऐसा है तो उसकी भी वसूली की जाएगी।