फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   220 kV line fault, the board power crisis

220 केवी की लाइन में फाल्ट, मंडल में बिजली संकट

Wed, 21 Jan 2015 12:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Wed, 21 Jan 2015 12:26 AM IST
विज्ञापन
220 kV line fault, the board power crisis

220 केवी लाइन में फाल्ट से चित्रकूटधाम मंडल को फतेहपुर से मिल रही बिजली आपूर्ति ठप हो गई। 36 घंटे सप्लाई बंद रहने से पारीछा बिजली घर से यहां फीडर वाइज कटौती करके आपूर्ति की गई। नतीजे में मंगलवार को मंडल मुख्यालय बांदा समेत मंडल के कई नगरों और कस्बों में आधे दिन से ज्यादा आपूर्ति नहीं हो पाई। लाइट आई तो लो-वोल्टेज की भी समस्या रही।

विज्ञापन


रविवार की रात को तड़के करीब दो बजे फतेहपुर से बांदा आई 220 केवी लाइन में मुत्तौर (फतेहपुर) के पास टावर संख्या 40 व 41 का इंसुलेटर बर्स्ट हो गया। नतीजे में लाइन ब्रेक डाउन हो गई और बांदा को मिल रही आपूर्ति बंद हो गई।
विज्ञापन


पूरे मंडल में बिजली का संकट पैदा हो गया। पावर कारपोरेशन के स्थानीय अभियंताओं (ट्रांसमीशन) ने पारीछा (झांसी) से आई लाइन से यहां स्थित 132 केवी सब स्टेशन को आपूर्ति शुरू की, लेकिन पारीछा से पर्याप्त बिजली न मिलने से सभी फीडरों  को एक साथ चालू नहीं किया जा सका। 132 केवी उप खंड अधिकारी रवि ने बताया कि वोल्टेज भी डाउन रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार को लगभग पूरा दिन बिजली संकट बरकरार रहा। शहर के तीन प्रमुख फीडर संकट मोचन, बांबेश्वर और बांदा फीडर को बंद करके ग्रामीण क्षेत्रों को आपूर्ति की गई। दिन में तीन बजे के बाद गांवों की बिजली बंद करके शहर के फीडर चालू किए गए। ठंड में लोग परेशान रहे। 


उधर, 220 केवी सब स्टेशन अधिशासी अभियंता (ट्रांसमीशन) उमेश वर्मा और उप खंड अधिकारी राजीव कुमार आर्या ने बताया कि लाइन में आया फाल्ट दुरुस्त करा लिया गया है। मंगलवार को दिन में 2 बजकर 14 मिनट पर फतेहपुर से आपूर्ति फिर शुरू हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed