फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   22 candidates bought papers for by-election, withdrawal of nomination today

Banda News: उप चुनाव के लिए 22 उम्मीदवारों ने खरीदे पर्चे, नाम वापसी आज

Tue, 23 Jul 2024 10:56 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jul 2024 10:56 PM IST
विज्ञापन
22 candidates bought papers for by-election, withdrawal of nomination today
बबेरू। दो प्रधान पदों, तीन ग्राम पंचायत सदस्यों और एक क्षेत्र पंचायत सदस्य के होने वाले उप चुनाव के लिए 22 उम्मीदवारों ने पर्चे खरीदे। बघेला ग्राम पंचायत से किसी भी उम्मीदवार ने पर्चा नहीं खरीदा। जांच के दौरान सभी पर्चे सही पाए गए। बुधवार को नाम वापसी होगी।
विज्ञापन

विकासखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत बदौली व मर्का के प्रधानों की बीमारी के दौरान मृत्यु हो गई थी। तब से प्रधान पद खाली पड़े हुए थे। इसी तरह ग्राम पंचायत औगासी वार्ड 2, थरथुवा वार्ड 5, बघेला वार्ड 9 के ग्राम पंचायत सदस्यों के साथ ही क्षेत्र पंचायत के वार्ड 23 की सीटें काफी समय से रिक्त पड़ी हैं। प्रधान पदों के लिए दो बदौली व मरका ग्राम पंचायत से 9-9 उम्मीदवारों ने पर्चे खरीदे। वहीं क्षेत्र पंचायत के दो और शेष सदस्य पदों के लिए एक-एक पर्चे खरीदे गए। आरओ अभिषेक और एआरओ अशोक कुमार ने बताया कि कुल 22 पर्चे उम्मीदवारों ने खरीदे हैं। बताया कि बघेला ग्राम पंचायत से किसी भी उम्मीदवार ने पर्चे की खरीददारी नहीं की है। जांच के दौरान सभी पर्चे सही पाए गए। बुधवार को नाम वापसी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed